Advertisement

Cliff swing video: खाई के किनारे झूला झूल रही थी दो लड़कियां, अचानक टूटी चेन, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Scary viral video: दो लड़कियों के पहाड़ी से गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. देखें कैसे आखिर झूला झूल रही लड़कियों गिरी जाकर खाई में.

Cliff swing video: खाई के किनारे झूला झूल रही थी दो लड़कियां, अचानक टूटी चेन, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Cliff swing gone wrong watch video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एडवेंचर करना अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा एडवेंचर करना कहीं से भी ठीक नहीं है, क्योंकि रोमांचक करने के चक्कर में कई बार लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है. लेकिन लोग इसके बाद भी जान जोखिम में डालकर पैरा ग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग जैसी तमाम चीजें करते ही हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां नेक्सट लेवल एडवेंचर करती दिख रही हैं.

ज्यादा रोमांच पड़ा भारी

ये लड़कियां पहाड़ी के किनारे पर बने झूले (Cliff swing) में झूलती हैं और फिर अचानक झूले की चेन टूट जाती है. इस तरह के पहाड़ के किनारे पर लगे झूले आज कल कई जगह देखने को मिलते हैं. लोग रोमांच के चक्कर में इन्हें काफी ट्राई भी कर रहे हैं. इन लड़कियों ने भी इसी मकसद से इसे डरावने झूले में झूलने का फैसला किया, जो कि उन्हें बेहद भारी पड़ा.

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ कर रहा था प्रैंक, बड़ी नाजुक जगह पर पड़ गया जोर का थप्पड़, वायरल हो गया वीडियो

अचानक टूट गई चेन

वीडियो में एक शख्स झूले पर बैठी लड़कियों को झूला झुला रहा है और स्विंग को तेज करने के लिए बार-बार धक्का मार रहा है. वो तीन-चार धक्का मारता है. झूले के आसपास और भी कई महिलाएं खड़ी हैं और वो भी मजे से ये सब देख रही होती हैं. लेकिन तभी अचानक से वो चेन टूट जाती है, जिससे झूला बंधा हुआ रहता है.

यह भी पढ़ें- शादी के स्टेज पर चढ़ा दूल्हा, बोला 'आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं', दुल्हन ने दे दिया ऐसा जवाब

चेन के टूटते ही लड़कियां खाई में गिरती दिखती हैं. बचाने के लिए ये शख्स तुरंत दौड़ता है, लेकिन लड़कियां कैमरे की नजर से तब तक गायब हो चुकी होती हैं. 

यहां देखें वीडियो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement