Advertisement

OMG! बेटी को केकड़े ने काटा, गुस्से में उसे जिंदा चबा गया पिता

केकड़े का कच्चा मांस खाने की वजह से इस शख्स को तीन पैरासिटिक इंफेक्शन हो गए हालांकि अब इसकी तबीयत में काफी सुधार है. 

OMG! बेटी को केकड़े ने काटा, गुस्से में उसे जिंदा चबा गया पिता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चीन के रहने वाले 39 वर्षीय लू ने एक जिंदा केकड़ा खा लिया. जब लू ने इस केकड़े को खाया तब तो वह बिल्कुल ठीक रहा लेकिन करीब दो महीने बाद इसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. लू के छाती, लीवर और पेट में कई पैथोलॉजी बदलाव हो गए थे. जब डॉकटरों ने लू को होने वाली इस दिक्कत के बारे में पता लगाने के लिए उससे पूछा कि उसने कुछ अजीब चीज खाई थी तो उसने मना कर दिया लेकिन बाद में लू की पत्नी ने बताया कि उसने एक जिंदा केकड़ा खाया था. सुनकर डॉक्टर्स हैरान हो गए. शख्स के जिंदा केकड़ा खाने के पीछे की वजह जानकर भी डॉक्टर्स सन्न रह गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब शख्स अपनी बेटी के साथ नदी पार कर रहा था उस समय उसकी बेटी को केकड़े ने काट लिया. इस बात पर उसे इतना गुस्सा आया कि उसने केकड़े को जिंदा ही चबा डाला. लू ने केकड़े को खाकर इससे अपनी बेटी के काटने का बदला तो ले लिया लेकिन इसे कच्चा मांस खाने की वजह से तीन पैरासिटिक इंफेक्शन हो गए हालांकि अब लू की तबीयत में सुधार है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदर के रक्षक बने हनुमान, डूबने से बचाई जान

चीन में केकड़ा खाना कोई बड़ी बात नहीं है लोग केकड़े को पकाकर इससे कई डिश बनाते हैं. चीन में लोग कच्चा मैरिनेटेटेड केकड़ा भी खाते हैं. पूर्वी चीन में केकड़े से एक डिश बनाई जाती है इसे Drunken Crabs कहते हैं. इस डिश को बनाने के लिए केकड़े को शराब में मैरिनेट करने के बाद मसाले लगाकर खाया जाता है. 

यह भी पढ़ें: Viral News: लैपटॉप चुराकर चोर ने किया मेल, कोई जरूरी फाइल हो तो बताना भेज दूंगा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement