Advertisement

Viral Video: आंखों पर चश्मा और हाथ में नारियल पानी, चिंपैंजी का स्वैग देख रह जाएंगे हैरान

Chimpanzee Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिंपैंजी मजे से नारियल पानी पीता हुआ नजर आ रहा है.

Viral Video: आंखों पर चश्मा और हाथ में नारियल पानी, चिंपैंजी का स्वैग देख रह जाएंगे हैरान

chimpanzee viral video 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Chimpanzee Viral Video सोशल मीडिया पर प्यारे चिंपैंजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप चिंपैंजी के लाइफस्टाइल को देखकर चौंक जाएंगे. अगर आप काम से छुट्टी लेकर मौज मस्ती करने की सोच रहे है लेकिन आप विकेंड इंजॉय नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको इस चिंपैंजी के चिल आउट को देखकर इससे जलन हो सकती है. चिड़ियाघर में रहने वाले जानवरों के बारे में लोगों के अलग-अलग विचार होते हैं. कोई इनकी लाइफ मस्त बताता हैं तो कई बार लोग कहते हैं कि पिंजरे में रहने वाले इन जानवरों की लाइफ बढ़िया नहीं होती है. कुछ भी हो लेकिन फिलहाल हम जिस चिंपैंजी की बात कर रहे हैं ये तो अपनी लाइफ एकदम मजे से इंजॉय कर रहा है.

चिंपैंजी का यह वायरल वीडियो अमेरिका के Zoological Wildlife Foundation का है जो मियामी, फ्लोरिडा में है. इस चिंपैंजी का नाम Limbani है. वीडियो में चिंपैंजी पीले रंग के सनग्लासेज पहन कर बैठा हुआ है और स्ट्रॉ से नारियल पानी पी रहा है. चिंपैंजी का यह प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है. इस Limbani नाम के चिंपैंजी का इंस्टाग्राम पेज भी बना हुआ है जिसपर इसके 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है. 

ये भी पढ़ें - मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तेज रफ्तार कार और एंबुलेंस की टक्कर, 5 की मौत

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Limbani (@limbanizwf)

ये भी पढ़ें - कचरे से करोड़ों की कमाई करता है ये शहर, लागत जान रह जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो को चिंपैंजी के इंस्टाग्राम पेज limbanizwf से शेयर किया गया है. वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 26 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा बहुत ही अच्छा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement