ट्रेंडिंग
Viral Video में आप देखेंगे कि ठंडी-ठंडी मीठी आइसक्रीम खाने के बाद बच्चा ऐसे खिलखिलाया कि न जाने उसे क्या ही मिल गया हो और फिर तो उसकी हंसी रुकने का नाम ही नही ले रही थी. बच्चे को इस तरह खिलखिलाते देख उसकी मां भी हंस पड़ी.
डीएनए हिंदी: बच्चों को आइसक्रीम खाना कितना पंसद होता है यह बात तो हम सभी जानते हैं. आइसक्रीम देखते ही उनके चेहरे पर जो खुशी आती है, वो किसी का भी दिल पिघला दे. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक छोटे बच्चे को पहली बार आइसक्रीम खाते हुए देखा जा है. इसके बाद बच्चा जो रिएक्शन देता है, उसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वीडियो में आप देखेंगे कि अपनी मां की गोद में बैठे छोटे से बच्चे ने पहली बार आइसक्रीम का स्वाद चखा. कुछ पलों की हैरानी के बाद बच्चे ने जो रिएक्शन दिया, उसने न जाने कितने लोगों का दिल जीत लिया. आइसक्रीम खाने के बाद बच्चे का रिएक्शन देख आपका भी दिन बन जाएगा.
यह भी पढ़ें- Video: जब मां-बाप ने बेटे को प्लेन उड़ाते हुए देखा लाइव, इमोशनल कर देगी फ्लाइट में हुई ये मुलाकात
यहां देखें वीडियो-
The baby's reaction to ice cream. 💕😂😂pic.twitter.com/byGHK3CKAY
— Figen (@TheFigen) July 21, 2022
क्यों है ना प्यारा? आप देख सकते हैं कि कैसे ठंडी-ठंडी मीठी आइसक्रीम खाने के बाद बच्चा ऐसे खिलखिलाया कि न जाने उसे क्या ही मिल गया हो और फिर तो उसकी हंसी रुकने का नाम ही नही ले रही थी. बच्चे को इस तरह खिलखिलाते देख उसकी मां भी हंस पड़ी. वीडियो में आप वहां मौजूद अन्य लोगों के ठहाके लगाने की आवाज भी साफ सुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Boyfriend से 'अश्लील' बातें नहीं करने देता था पति, महिला ने 28 बार झूठे केस में भिजवाया जेल
वायरल वीडियो @TheFigen नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो अबतक 1.8M से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही 58 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है. बच्चे का इतना क्यूट रिएक्शन देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ रही है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.