Advertisement

Viral: शरारत करते रंगे हाथों पकड़ा गया बच्चा, Video देख लोगों ने कहा- अब तो घर पर क्लास लगेगी!

Viral News:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा पढ़ाई का नाटक करता दिख रहा है. इस, वीडियो को देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Latest News
Viral: शरारत करते रंगे हाथों पकड़ा गया बच्चा, Video देख लोगों ने कहा- अब तो घर पर क्लास लगेगी!
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video News: सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें स्टंट, जुगाड़, डांस या मजेदार हरकतें देखने को मिलती हैं. इसी कड़ी में हाल ही में एक अनोखा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है.

वीडियो में क्या खास है?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा पढ़ाई का नाटक करता नजर आ रहा है. उसके सामने एक कॉपी खुली हुई है, लेकिन वह पढ़ाई करने के बजाय फोन पर ऑनलाइन गेम खेल रहा है. इतना ही नहीं, दूसरों को यह यकीन दिलाने के लिए कि वह पढ़ाई कर रहा है. वह गेम खेलते हुए कॉपी की कुछ पंक्तियां भी पढ़ता है. यह मजेदार पल किसी ने चुपके से रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो वायरल हो चुका है.


ये भी पढ़ें- Mumbai: मां-बेटे को मार कर भागे हत्यारे, गैस नॉब खुला छोड़कर रची थी पुलिस को गुमराह करने की साजिश, फिर ऐसे हुआ खुलासा


वायरल वीडियो की जानकारी
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, भाई कमप्यूटरररर पढ़ रहा है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अब इस बच्चे की पिटाई पक्की है. दूसरे ने कहा, यह बच्चों पर गेम्स के बुरे प्रभाव को दिखाता है. वहीं कई लोगों ने हंसी वाले इमोजी शेयर किए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement