Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

मुर्गे को तंग कर रहा था लड़का, बदले में मिला ऐसा जवाब कि हालत हो गई पतली

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक लड़का मुर्गे को तंग करने की कोशिश कर रहा है. तभी गुस्साए मुर्गे ने करारा जवाब दिया.

मुर्गे को तंग कर रहा था लड़का, बदले में मिला ऐसा जवाब कि हालत हो गई पतली

murge ka viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया में आए दिनों कई वीडियो वायरल हो जाते हैं उनमें से चंद ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक मुर्गा अपने आक्रामक तेवर के साथ नजर आ रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है लड़का एक मुर्गे से लड़ने और उस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का डंडे के साथ मुर्गे के पास आ रहा है और उसे मारने की कोशिश कर रहा है. जैसे ही लड़के ने मुर्गे की ओर कदम बढ़ाया, वह उत्तेजित हो जाता है और लड़का का पीछा करता है. 

ये भी पढ़ें - कुत्ते ने दिया बकरी के बच्चे को जन्म! नजारा देख हैरत में हैं लोग

वह लड़का चिल्लाते हुए एक छोटी सी पहाड़ी की ओर भागता है जहां वह एक पेड़ पर फंस जाता है क्योंकि मुर्गा उस पर हमला करता है. पहाड़ी से गिरते ही वह लड़का चीखता-चिल्लाता रहता है. अंत में वह अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है और गुस्साए मुर्गे से भागने की कोशिश कर रहा है. इस बीच वीडियो रिकॉर्ड करने वाले को बेकाबू होकर हंसते हुए सुना जा सकता है.

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Viral Video: नारियल तोड़ने की ये टेक्नीक है बेजोड़, पहले सीखिए...फिर कहिएगा थैंक्यू

इस वीडियो को 'कुमारयुश21' यूजर ने शेयर किया है, इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मुर्गे से पंगा... ना रे ना'. नेटिज़न्स ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक गरीब जानवर को मारने के प्रयास के लिए लड़का को तुरंत कर्म मिला. वहीं दूसरे यूजर्स इस वीडियो पर हंसी वाली इमोजी के साथ कमेंट कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement