Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: छत्तीसगढ़ में देवर-भाभी की अजब लव स्टोरी, रिश्ते का सच आया सामने तो महिला ने उठाया ये कदम

Chattisgarh Viral News: छत्तीसगढ़ में देवर और भाभी की लव स्टोरी में गजब का ट्विस्ट आ गया जिसके बाद महिला नाराज होकर आत्महत्या के लिए हाईटेंशन टावर पर जाकर चढ़ गई. हालांकि पुलिस सही समय पर पहुंच गई और कोई दुर्घटना होने से बच गई. 

Viral News: छत्तीसगढ़ में देवर-भाभी की अजब लव स्टोरी, रिश्ते का सच आया सामने तो महिला ने उठाया ये कदम

Dewar-Bhabhi Love Story

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने प्रेमी की जुदाई के डर से हाईटेंशन टावर लाइन पर चढ़ गई. काफी मान-मनौव्वल के बाद वह उतरी लेकिन पुलिस को सामने देखकर उसका प्रेमी वहां से भाग गया. दिलचस्प बात यह है कि महिला अपने जिस प्रेमी के साथ रह रही थी वह उसके पति का फुफेरा भाई था. दोनों को यह बात प्रेम संबंध बनाने के काफी बाद में पता चली और इस वजह से दोनों के बीच झगड़े भी होने लगे थे. खैर पुलिस सही समय पर पहुंच गई और कोई खतरनाक घटना नहीं हुई. अब महिला और उसके प्रेमी का कहना है कि दोनों के बीच सब ठीक है और जो भी विवाद था उसे सुलझा लिया गया है.

देवर-भाभी का सच आया सामने तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम 
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की यह महिला 4 साल तक अपने पति के साथ रही थी फिर अनबन होने के बाद अपने मायके आ गई और एक दुकान में काम करने लगी. इसी दौरान उसकी दोस्ती अपने प्रेमी से हुई और फिर दोनों साथ रहने लगे. साथ रहते हुए महिला को पता चला कि उसका प्रेमी उसके पति का फुफेरा भाई है. रिश्ते का सच सामने आने के बाद दोनों के बीच झगड़े होने लगे और परेशान होकर महिला आत्महत्या के इरादे से टावर पर चढ़ गई. उसे नीचे लाने के लिए उसका प्रेमी भी पहुंच गया. 

यह भी पढ़ें: सचिन ने भरी सीमा हैदर की मांग, सोशल मीडिया पर वीडियो के रिकॉर्डतोड़ व्यू 

पुलिस की पिटाई की डर से भाग गया 
बताया जा रहा है कि टावर से नीचे उतरने के बाद महिला का प्रेमी वहां से भाग गया. बाद में उसने कहा कि उसे लगा पुलिस उसकी पिटाई कर देगी इसलिए वह भाग गया. बाद में उसने कहा कि लड़ाई-झगड़े के बीच उसने अपनी प्रेमिका को गाली दे दी थी जिसकी वजह से दोनों के बीच काफी विवाद हो गया लेकिन अब ऐसा नहीं करेगा. पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है. महिला ने कहा कि उसे डर था कि देवर-भाभी का रिश्ता जानने की वजह से उसे लग रहा था कि उसका प्रेमी उसे छोड़ देगा. 

यह भी पढ़ें: पत्नी बनकर बेटी ने लूटे पिता के पेंशन के पैसे, पूरा किस्सा जान रह जाएंगे दंग  

पेंड्रा के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को एक महिला के हाईटेंशन टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंच गई. महिला को सही-सलामत टावर से नीचे उतार लिया गया. दोनों का कहना है कि परिवार की सहमति से शादी करना चाहते हैं. घटना को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है. महिला और उसके प्रेमी दोनों की पुलिस ने समझाइश की है और उन्हें भविष्य में सावधानी रखने का निर्देश दिया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement