Advertisement

शेफ ने बटर चिकन आइसक्रीम पर सर्व की पुदीने की चटनी, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें एक शेफ अजीब से डिश को लोगों के सामने पेश किया है. इस वीडियो को देख कर लोगों के होश उड़ गए हैं.

शेफ ने बटर चिकन आइसक्रीम पर सर्व की पुदीने की चटनी, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

butter chicken viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों लोगों को अलग अलग तरह के फूड के फ्यूजन के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा गया है. कभी कोई आइसक्रीम के साथ खिचड़ी ट्राई करता है तो कभी आइसक्रीम के साथ मैगी खाना पसंद करता है. एक और आइसक्रीम का प्रयोग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों होश उड़ गए हैं. आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या जिससे लोग समह गए तो आपको बता दें बटर चिकन को आइसक्रीम का टच देखर एक शेफ ने वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो को 'Foodvoodindia' पेज की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था: "क्या आप इस बटर चिकन आइस क्रीम को आजमाएंगे?". 

ये भी पढ़ें - Parle G के साथ गिलहरी उड़ा रही थी मौज, वीडियो देख आप भी कहेंगे - कितनी क्यूट है!

यहां देखें वीडियो

खबर लिखे जाने तक क्लिप को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. वीडियो में, एक शेफ को नारंगी रंग के बटर चिकन आइसक्रीम के स्कूप परोसते और पॉट में पुदीने की चटनी के साथ टॉपिंग करते हुए देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - बंदर के झांसे में आ गया टाइगर, कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो

शेफ को बटर चिकन आइसक्रीम परोसते देख इंस्टाग्राम यूजर्स के होश उड़ गए. खाने के शौकीनों ने इस फ्यूज़न डिश को सिरे से नकार दिया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया. एक यूजर ने लिखा, "उम्म नो प्लीज," दूसरे यूजर ने कमेंट किया. "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों करते हैं लोग...आइसक्रीम...या बटर चिकन?" अन्य यूजर ने लिखा - छी!

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement