ट्रेंडिंग
कानपुर में एक कोचिंग सेंटर में गार्ड के तौर पर काम करने वाले ओमजी शुक्ला को 3 करोड़ के GST का नोटिस भेजा गया है. ओमजी का कहना है कि वो महीने के केवल 10 हजार रुपये कमाते हैं और उन्हें ऐसे किसी कारोबार की जानकारी नहीं है.
कानपुर के आवास विकास हंसपुरम में रहने वाले गार्ड ओमजी शुक्ला को दिल्ली स्थित केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने 3 करोड़ का टैक्स नोटिस दिया है. नोटिस मिलने के बाद ओमजी ने कानपुर में CGST कमिश्नर रोशन लाल से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. ओमजी शुक्ला ने CGST कमिश्नर को बताया कि वह काकादेव स्थित एक कोचिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और बड़ी मुश्किल से 10 हजार की वेतन में अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं.
नोटिस में ओमजी को कपड़े का व्यापारी बताते हुए GST के 3 करोड़ 15 लाख रुपये बकाया होने की बात कही गई है. ओम जी को जब नोटिस मिला तो पहले उन्हें लगा कि सब फर्जी है. लेकिन नोटिस में ओम जी का पता और PAN नंबर सही डाला गया है.
CGST की 32 पेज के नोटिस के मुताबिक, ओमजी के नाम पर 17 करोड़ 47 लाख 56 हजार रुपये का व्यापार हुआ है. और इस व्यापार पर उनके नाम से 3 करोड़ 14 लाख 56 हजार रुपये का टैक्स बनता है. इसी टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा गया है. साथ ही साथ उन्हें 7 दिन के भीतर नोटिस से संबंधित सभी दस्तावेजों को लेकर विभागीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है.
यह भी पढ़ें: 863 करोड़ का फ्रॉड और 461 फर्जी कंपनियां, पढ़ें गुरुग्राम में कैसे GST अधिकारियों ने किया भंडाफोड़
ओमजी ने खुद को मिले नोटिस को लेकर CGST आयुक्त रोशन लाल से बात की. इस दौरान CGST अधिकारी ने उन्हें बताया कि जहां से नोटिस आया है, जवाब भी वहीं दाखिल करना होगा. आगे कहा कि ओमजी को दिल्ली के सीजीएसटी ऑफिस में जाकर नोटिस का जवाब देना होगा. पीड़ित इन सब बातों को सुनकर घबरा गया और सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग की है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.