Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जंगल का राजा या डरपोक? इंसान को देखते ही शेर हुआ नौ-दो-ग्यारह, Video Viral

रात के सन्नाटे में इंसान को देखकर शेर का भागना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया, तो वहीं कमेंट सेक्शन में मज़ेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई.

Latest News
जंगल का राजा या डरपोक? इंसान को देखते ही शेर हुआ नौ-दो-ग्यारह, Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

कहते हैं जंगल का राजा शेर अपनी ताकत और दबंग अंदाज के लिए मशहूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस धारणा को पलटकर रख दिया. रात के सन्नाटे में कैद यह नजारा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही मजेदार भी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति देर रात अपने घर से बाहर की ओर निकल रहा है. चारों तरफ हल्का अंधेरा और बिल्कुल शांत माहौल है. अचानक, उसकी नजर कुछ दूर खड़े एक शेर पर पड़ती है.

इंसान को देखकर शेर ही घबरा जाता है

आमतौर पर उम्मीद की जाती है कि ऐसे हालात में इंसान डर से कांप जाएगा, लेकिन यहां ट्विस्ट तो तब आता है जब इंसान को देखकर शेर ही घबरा जाता है. जैसे ही उसकी नजर उस व्यक्ति पर पड़ती है, शेर पल भर में मुड़कर भाग जाता है. कुछ ही सेकंड का यह दृश्य न सिर्फ अजीब है बल्कि देखने वालों के लिए हैरत से भरा भी.


यह भी पढ़ें: जब टीचर ने पूछा, फोन क्यों नहीं देखना चाहिए? बच्चों ने दिए ऐसे जवाब, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप! Video Viral


ये तो उल्टा जंगल का कानून हो गया

इस अनोखे पल को सोशल मीडिया साइट X पर निखिल सैनी नाम के यूजर ने साझा किया है. वीडियो अपलोड होते ही देखते-देखते हजारों व्यूज, लाइक्स और रीट्वीट्स मिल गए. लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ यूजर्स मजाक में लिख रहे हैं कि 'शेर को शायद लगा इंसान ज्यादा खतरनाक है', तो किसी ने लिखा, 'ये तो उल्टा जंगल का कानून हो गया.' कई लोग वीडियो को मनोरंजन के साथ-साथ एक सबक के तौर पर भी देख रहे हैं, कि कभी-कभी ताकतवर दिखने वाले भी हालात के आगे घबरा जाते हैं. वहीं, कुछ ने इसे वन्यजीवों के अप्रत्याशित व्यवहार का उदाहरण बताया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस जगह का है, लेकिन जो भी हो, इस छोटे से क्लिप ने इंटरनेट पर बड़ा धमाल मचा दिया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement