Advertisement

हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया युवक, वीडियो हुआ Viral

गुजरात हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में एक युवक टॉयलेट सीट पर बैठकर सुनवाई में शामिल होता दिखा. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे न्यायालय की गरिमा पर सवाल उठने लगे हैं.

Latest News
हाई कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया युवक, वीडियो हुआ Viral
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: वर्चुअल सुनवाई की सहूलियत जहां न्यायिक प्रक्रिया को आसान बना रही है, वहीं कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठाते नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुजरात हाई कोर्ट में सामने आया, जहां एक युवक वीडियो कॉल के जरिए अदालत में पेश तो हुआ, लेकिन उसका व्यवहार और जगह इतनी आपत्तिजनक थी कि हर कोई हैरान रह गया. यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और अदालत की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं. 

टॉयलेट सीट पर बैठ वर्चुअल कोर्ट में हुआ शामिल 

20 जून को गुजरात हाई कोर्ट में एक बेहद शर्मनाक घटना घटी. एक युवक वर्चुअल कोर्ट में टॉयलेट सीट पर बैठा नजर आया. वीडियो में युवक ब्लूटूथ ईयरफोन लगाए हुए दिखता है और कुछ ही देर बाद जब वह अपना फोन दूर रखता है, तब कैमरे में साफ तौर पर टॉयलेट सीट और फ्लश दिखाई देता है. युवक को फ्लश करते और फिर बाथरूम से बाहर निकलते हुए भी कैमरे में कैद किया गया. कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार, यह युवक एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता था और एफआईआर रद्द कराने की याचिका पर सुनवाई में शामिल हो रहा था. हालांकि, दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद अदालत ने एफआईआर रद्द कर दी थी. 


यह भी पढ़ें: Zohran Mamdani और Rama Duwaji की लव स्टोरी के बाद कैसे बढ़ेगा Dating Apps पर भरोसा?


वर्चुअल कोर्ट की गरिमा को ठेस

यह पहली बार नहीं है जब वर्चुअल सुनवाई में इस तरह की अनुशासनहीनता सामने आई हो. अप्रैल में एक व्यक्ति सिगरेट पीते हुए अदालत की सुनवाई में शामिल हुआ था, जिस पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. बहरहाल, ऐसे मामले वर्चुअल कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं. अदालत में चाहे फिजिकल पेशी हो या ऑनलाइन, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement