Advertisement

Viral Video: कार स्टंट कर रहे युवकों ने तीन लोगों को कुचला, दर्दनाक हादसा देख कांप जाएंगी रूह

हादसे में कार ने तीन लोगों को कुचल दिया. तीनों में से कूड़ा बीनने वाले एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

Viral Video: कार स्टंट कर रहे युवकों ने तीन लोगों को कुचला, दर्दनाक हादसा देख कांप जाएंगी रूह
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हरियाणा के गुरुग्राम की सड़कों पर स्टंटबाजी करते युवकों की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. स्टंटबाजी करने का यह मामला रविवार, 6 नवंबर की रात करीब 2 बजे का है. जब नशे में धुत्त कुछ लड़के अर्टिगा कार से स्टंट कर रहे थे तभी गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई और पास की वाइन शॉप के बाहर खड़ी भीड़ को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कार ने तीन लोगों को कुचल दिया. तीनों में से कूड़ा बीनने वाले एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

यह घटना गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके की है जहां दो अर्टिगा कार में 8 लोग शराब के नशे में आए और वहां पर खड़े कुछ लोगों से झगड़ा करने लगे. झगड़ा करने के बाद इन लड़कों ने सड़क पर कार से स्टंटबाजी करना शुरू कर दिया और स्टंटबाजी में हुए इस खौफनाक हादसे के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए. गुरुग्राम पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: Alert! जानलेवा हैं ये 8 पेड़-पौधे, इलाज न मिले तो मर भी सकता है आदमी 

पुलिस ने आरोपियों की तलाश करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगााल जिसकी मदद से पुलिस ने एक आरोपी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. सौरभ शर्मा से मिली जानकारी के बाद बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है क्योंकि झगड़े के दौरान इसे काफी चोट आई थी. 

यह भी पढ़ें: Viral News:बाल कम होने की वजह से केरल के युवक ने किया सुसाइड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement