Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कार की टक्कर के बाद नाले में जा गिरी स्कूटर पर सवार लड़की, वीडियो कर देगा हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की सड़क पर घिसटते हुए पास में मौजूद एक खुले सीवर में जाकर गिर जाती है.

कार की टक्कर के बाद नाले में जा गिरी स्कूटर पर सवार लड़की, वीडियो कर देगा हैरान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Viral Video: सोशल मीडिया पर रोड़ एक्सीडेंट के बहुत से वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार ये वीडियो हल्के और मजाकिया अंदाज में लोगों को हंसाने का काम करते हैं. हालांकि, बहुत बार इन वीडियो में बड़े हादसे देखने को मिलते हैं जो लोगों को डरा देते हैं. अक्सर यूजर्स लड़कियों के स्कूटर चलाने के वीडियो को मजाकिया अंदाज में शेयर करते हुए नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की का स्कूटर से एक्सीडेंट होते हुए देखा जा सकता है. लड़की की एक कार से जोरदार टक्कर हो जाती है जिसके बाद वह अचानक सड़क से गायब हो जाती है.

वायरल वीडियो में एक लड़की बड़ी तेजी से स्कूटर चलाती हुई बीच सड़क से निकल रही थी. अचानक से वहां पर लाल रंग की तेज रफ्तार कार बीच में आ जाती है. लड़की फिर भी अपनी स्कूटर का बैलेंस खो देती है और गाड़ी से टकरा जाती है. लड़की सड़क पर रगड़ते हुए पास में मौजूद एक खुले सीवर में जाकर गिर जाती है. आस-पास मौजूद लोग इसकी मदद के लिए आगे आते हैं. लोग बड़ी मशक्कत के बाद इसे नाले से बाहर निकालते हैं. हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: पत्नी और दो सालियों ने सिपाही को जमकर पीटा, कपड़े भी फाड़ डाले

ये भी पढ़ें - Funny Video: कड़ी मेहनत के बाद बाइक पर बैठा शराबी, फिर हुआ कुछ ऐसा

वीडियो को ट्विटर पर Traffix-Accidents नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक 34 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वायरल वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ यूजर्स लड़की के साथ हुए इस एक्सीडेंट के लिए दुखी हैं तो वहीं कुछ यूजर्स इस लड़की को पापा की परी बता रहे हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement