Advertisement

Video: बस कंडक्टर ने पैसेंजर को जड़ा थप्पड़, लात मारकर गिराया नीचे

वीडियो में दिख रहा पैसेंजर नशे में धुत था. शायद इसी वजह से कंडक्टर उसे धकेल कर बाहर कर रहा था लेकिन इस वजह से कोई हादसा भी हो सकता था.

Video: बस कंडक्टर ने पैसेंजर को जड़ा थप्पड़, लात मारकर गिराया नीचे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर अक्सर चौंकाने वाले वीडियोज सामने आते रहते हैं. इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोग  हैरान परेशान हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एक बस कंडक्टर बड़ी बेहरमी से एक पैसेंजर को थप्पड़ और लात मारता दिख रहा है. वीडियो कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के बस कंडक्टर का है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग कंडक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर तालूक के एक बस डिपो का है जहां पर बस में चढ़ रहे नशे में धूत एक पैसेंजर को कंडक्टर बस से बाहर निकालते हुए दिख रहा है. अचानक कंडक्टर गुस्से में आ जाता है और पैसेंजर को थप्पड़ मारता है और बाद में उसे लात मारकर बस से नीचे गिरा देता है जिसके बाद पैसेंजर वहीं जमीन पर पड़ा रहता है और कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता. कंडक्टर बस में पैसेंजर्स चेक करता है और उस पैसेंजर को वहीं जमीन पर छोड़कर बस आगे चली जाती है. 

यह भी पढ़ें: व्हीलचेयर पर खाना डिलीवर करती है ये Swiggy Girl, देखकर कस्टमर भी करते हैं सलाम

वीडियो को NaadaPremiSha नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अब तक 15 हजार लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं. लक्की नाम के यूजर ने लिखा मामला चाहे जो भी हो लेकिन कंडक्टर ने जो किया वह पूरी तरह गलत है. वरुण ने लिखा, कंडक्टर पर केस चलाया जाना चाहिए. विनोद ने लिखा, इस कंडक्टर को सस्पेंड कर देना चाहिए.

 

यह भी पढ़ें: Shocking: खाने में भेड़ का पेनिस खाते हैं इस देश के लोग, इस तरह किया जाता है सर्व   

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement