ट्रेंडिंग
27 साल की नौकरी के बाद जब फोर्ड रिटायर हुए तो कंपनी ने उन्हें कुछ छोटे-छोटे तोहफे दिए. वह इनसे बेहद खुश थे. उनकी इसी सादगी पर इंटरनेट यूजर्स का दिल आ गया.
डीएनए हिंदी: केविन फोर्ड नाम के एक शख्स ने 27 साल तक Las Vegas के McCarran Airport पर बर्गर किंग के आउटलेट पर काम किया. इतने सालों तक पूरी ईमानदारी से काम करने पर केविन को एक शानदार तोहफा मिला. यह तोहफा उन्हें एक अनजान शख्स के प्यार और एक हॉलीवुड फिल्म एक्टर की वजह से मिला.
दरअसल कंपनी ने फोर्ड को एक मूवी टिकट, कैंडी, कॉफी टंबलर और कुछ पेन दिए थे. फोर्ड बड़े ही प्यार से इस गिफ्ट को खोल रहे थे. उनका वीडियो एक शख्स ने टिकटॉक पर पोस्ट किया. फोर्ड के प्यार और कंपनी के प्रति सम्मान को दिखाता यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने फोर्ड की तो तारीफ की लेकिन कंपनी को जमकर खरी खोटी सुनाई. बर्गर कंपनी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह बात इस हद तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: Viral: दिल्ली फायर डिपार्टमेंट रोबोट की मदद से बुझा रहा है आग, वीडियो में देखें इनकी स्पीड
फोर्ड की बेटी सेरीना ने अपने पिता की कड़ी मेहनत और डेडिकेशन को सम्मान दिलाने के लिए 'गो फंड मी' की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि 27 सालों की सर्विस में उनके पिता ने कभी छुट्टी नहीं ली थी. सेरीना की यह शुरुआत ऐसी हिट हुई कि उन्होंने 4 दिन में ही करीब 98 लाख रुपये का फंड जुटा लिया.
यह भी पढ़ें: Viral: 13 साल तक बीमारी का नाटक करती रही महिला, ऐंठे 6 करोड़ रुपये
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.