Advertisement

गजब का हादसा: एक्सिडेंट के बाद पोल से लिपट गई Bullet, यूजर्स बोले - ये बिल्कुल सांप है!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हादसे का शिकार Bullet बाइक इस कदर पोल से लिपट गई है जैसे पेड़ से कोई सांप लिपटा हो.

गजब का हादसा: एक्सिडेंट के बाद पोल से लिपट गई Bullet, यूजर्स बोले - ये बिल्कुल सांप है!

Bullet Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों कई दिलचस्प वीडियो नजर आते हैं. जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान हो जाते हैं कि आखिर ये कैसे हुआ. इस तरह के तमाम वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी आखों पर यकीन नहीं हो पाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने अनुमान तक नहीं लगा पाया होगा की ऐसा भी हो सकता है. 

वायरल वीडियो में एक रॉयल इंफील्ड बुलेट बाइक का एक्सिडेंट हो गया है. आप सोच रहे होंगे कि किसी बाइक के एक्सिटेंड की वीडियो कैसे दिलचस्प होगी. मगर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एक्सिडेंट के बाद का है. जी हां, एक्सिडेंट होने के बाद बाइक इस कदर पोल से जा लिपटी है जैसे कोई सांप किसी पेड़ से लिपट जाता है. 

इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं कि आखिर ये मंजर आया कैसे!

ये भी पढ़ें - साड़ी पहन गांव की महिलाएं ले रही हैं एक-दूसरे से 'पंगा', वीडियो वायरल

देखें ये वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MotorBeam (@motorbeam)

 

ये भी पढ़ें - यहां स्कूली बच्चियों में फिट कर दिया जाता था गर्भ निरोधक, तबाह कर दी गई मासूमों की जिंदगी!

इस वीडियो को मोटरबीम नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा हैं - ये कैसे हुआ? चिपको मोमेंट!. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. और लोग लगातार इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा - बाइक और पोल का चिपको मोमेंट. दूसरे यूजर ने लिखा - ये तो बिल्कुल सांप की तरह लिपटी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement