Advertisement

Viral Video: गुस्सैल सांड ने किया कार का कबाड़ा, सींग से उठाकर फुटबॉल की तरह उछाला

वायरल वीडियो में गुस्सैल सांड ने कई बार इस कार पर हमला किया और इस गाड़ी को कबाड़ बना दिया.

Viral Video: गुस्सैल सांड ने किया कार का कबाड़ा, सींग से उठाकर फुटबॉल की तरह उछाला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जानवरों के एक से बढ़कर एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कई बार तो इन जानवरों का ऐसा रूप देखने को मिलता है कि कोई भी डर जाए. वैसे तो खतरनाक जानवरों की लिस्ट में जंगली जानवरों को ही रखा जाता है लेकिन कभी कभी दूसरों को भी गुस्सा आ जाता है जो कि दूसरों पर भारी पड़ जाता है. अब इस वीडियो को देख लीजिए सांड का मूड खराब था तो ऐसा गुस्सा निकाला कि वीडियो देख लोग भगवान को याद कर रहे हैं. वीडियो में इस सांड के गुस्से को देखने के बाद लोगों में डर है. सांड का गुस्सा सांतवे आसमान पर था और उसने गाड़ी को उछाल-उछाल कर कबाड़ बना दिया. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड बहुत गुस्से में है और उत्पात मचा रहा है. सांड अपना सारा गुस्सा पास खड़ी एक गाड़ी पर निकालने लगता है. सांड पहले कार के पास जाकर इसमें टक्कर मारता है और फिर अपने सींग से गाड़ी को हवा में उछाल देता है. गुस्सैल सांड कई बार इस कार पर हमला करता है और इस गाड़ी को कचरे में तब्दील कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग इस सांड को पीछे हटाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सांड के गुस्से के आगे इसका कोई फायदा नहीं होता.

यह भी पढ़ें: Viral Video: चोरी करके भागा ही था कि भगवान ने दी इंस्टेंट सजा, वीडियो देखकर हो जाएगा यकीन 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को animals_powers नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'कार पर सांड का हमला'. वायरल वीडियो को अब तक 82 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और करीब 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. सांड के इस खतरनाक वीडियो पर बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सांड कितना ताकतवर है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: ये ड्राइविंग लाइसेंस का टेस्ट है या किसी को पास न करने की साजिश, देखकर घूम जाएगा दिमाग

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement