ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि F-35B विमान OLX पर 40 लाख अमेरिकी डॉलर में बिक्री के लिए मौजूद है. इस पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कुछ पता नहीं चलता. कभी कुछ बातें सच्ची होती हैं तो कभी झूठ को लोग तेजी से फैला देते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि एफ-35 बी लड़ाकू विमान OLX पर बेचा जा रहा है. इसे लेकर इंटरनेट यूजर्स के बीच हलचल मच गई और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. दरअसल, शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक ब्रिटिश F-35B लाइटनिंग II फाइटर जेट ने लैंडिंग की थी, जो तब से वहां खड़ा है. यह विमान दुनिया के सबसे महंगे और आधुनिक युद्धक विमानों में से एक है. लेकिन, हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण यह जेट अभी तक अपने मूल जहाज पर वापस नहीं लौट सका है.
शनिवार को F-35B फाइटर जेट तकनीकी खराबी के कारण केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर अचानक उतरा और तब से वहीं खड़ा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. ये स्क्रीनशॉट OLX की एक पोस्ट जैसा लग रहा था, जिसमें इसी F-35 फाइटर जेट की तस्वीर थी. पोस्ट में लिखा था कि यह विमान 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये) में बिकाऊ है. पोस्ट में विमान की खासियत भी बताई गई है, जैसे - ऑटोमैटिक पार्किंग, एकदम नए टायर और नई बैटरी. ये सारी बातें किसी कार के विज्ञापन जैसी लग रही थीं.
India is not for Beginners 😂🔥🔥
Indians put Royal Navy's #F35B stealth fighter jet for sale on OLX, which has been grounded in Kerala's #Thiruvananthapuram airport for 6 days. pic.twitter.com/bKLXosPNkp
— Rocket Singh Loki Head Chef @ Gryffindor भोजनालय (@DegreeWaleBabu) June 20, 2025
ये भी पढ़ें-नहीं मिली छन्नी तो चाय लवर ने लगाया ऐसा जुगाड़, देख घूम जाएगा आपका दिमाग, देखें Video
आपको बता दें कि ये वायरल पोस्ट पूरी तरह से नकली है. यहां कुछ कारण दिए गए हैं जिनसे यह साफ हो जाता है. जब OLX की आधिकारिक वेबसाइट पर खोजबीन की गई, तो ऐसी कोई भी पोस्ट नहीं मिली. इसके साथ ही OLX पर भारत में, खासकर केरल से, बेचे जाने वाले सामान की कीमत भारतीय रुपये में होती है, न कि अमेरिकी डॉलर में. यह इस बात का एक और बड़ा सबूत है कि पोस्ट मनगढ़ंत थी.इसके साथ ही OLX की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला है.
जब एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता ने एक्स पर इस मुद्दे को उठाया, तो ओएलएक्स ने जवाब दिया, "प्रिय ओएलएक्स उपयोगकर्ता, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम आपके लिए इसे जल्दी से हल करना चाहेंगे. कृपया हमें support@olx.in पर पूरी जानकारी के साथ एक ईमेल भेजें ताकि हम आगे की जांच कर सकें."
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.