Advertisement

Viral Video: मंडप में हो रही थी शादी की रस्में, उधर दुल्हन ले रही थी नींद की झपकी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक दुल्हन शादी के मंडप में झपकी लेती हुई नजर आ रही है.

Viral Video: मंडप में हो रही थी शादी की रस्में, उधर दुल्हन ले रही थी नींद की झपकी

Bride Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर शादियों के बहुत से वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहे हैं. शादियों में अक्सर कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिल जाता है. कभी दूल्हा, दुल्हन की वजह से कोई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. तो कई बार शादी में आए मेहमान कुछ ऐसा कर जाते है जिनकी हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इसमें कोई शक नहीं की शादियों के रीति रिवाजों में लोगों को खूब मजा आता है. सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के दौरान होने वाली एक बड़ी परेशानी को दिखाया गया है, लोगों का ध्यान इस पर नहीं जाता है. 

हमारे यहां शादीयों की रस्में बहुत लंबी होती है जो घंटों तक चलती है. शादी में घंटों तक चलने वाले रीति रिवाजों के कारण कई बार दूल्हा-दुल्हन को थकान हो जाती है. इंटरनेट पर दुल्हन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन बैठी हुई नींद की झपकी लेती हुई दिख रही है. 

ये भी पढ़ें - कुर्सी को लेकर कुत्ते और बिल्ली में हुई जंग, आखिर में किसने मारी बाजी?

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - साड़ी पहन गांव की महिलाएं ले रही हैं एक-दूसरे से 'पंगा', वीडियो वायरल


दूल्हा, दुल्हन के बराबर में खड़ा हुआ किसी रस्म को निभाता हुआ नजर आ रहा है. दुल्हन का यह वीडियो काफी पुराना है मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को खुद इस दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. कैप्शन में लिखा है 'यह है सोती दुल्हन (मैं) जब टाइम सुबह के 6:30 हो जाए और शादी अभी भी जारी हो' वायरल वीडियो को 7 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 2021 में शेयर किया गया था जो करीब एक साल बाद अब वायरल हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement