Advertisement

Viral: नई नवेली दुल्हन ने लगाया पति को चूना, शादी के अगले ही दिन की ये हरकत

चोरी की इस घटना को दुल्हन ने बड़े ही शातिर ढंग से अंजाम दिया. मामला सामने तब आया जब पीड़ित दूल्हा शिकायत लेकर थाने पहुंचा.

Viral: नई नवेली दुल्हन ने लगाया पति को चूना, शादी के अगले ही दिन की ये हरकत

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुरालवालों के साथ ऐसा कांड किया जिसके बारे में इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा. इस नई नवेली दुल्हन ने शादी के अगले दिन ही ससुरालवालों को चूना लगा दिया. यह शादी की अगली सुबह ही गहने और पैसे लेकर फरार हो गई. घर से पैसे और गहने लेकर भागने की इस घटना को दुल्हन ने मंगलवार, 4 अक्टूबर को अंजाम दिया था लेकिन मामला सामने आया जब दुल्हन का पति कानपुर जिले के बिल्हौर थाने में शिकायत लेकर पहुंचा. 

पुलिस के अनुसार जेडपुर गांव के रहने वाले अरविंद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नि घर से गहने और 30 हजार रुपये लेकर भाग गई और इसके बाद उसकी पत्नि ने फोन करके उससे संपर्क न करने के लिए कहा. अरविंद ने बताया कि उसकी शादी कराने के लिए तकतौली गांव के दो लोगों ने 70 हजार रुपये लिए थे. शख्स की शादी बिहार में हुई थी. दोनों शख्स ने पैसे लेने के बाद बिहार के एक मंदिर में इसकी शादी रुचि नाम की लड़की से करवाई थी.

ये भी पढ़ें - Funny Video: लड़के का ईको-फ्रेंडली दिवाली आइडिया सुनकर आप भी कहेंगे - भाई खेल गया

बिल्हौर थाने के पुलिस ऑफिसर जगदीश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही अरविंद को झांसा देने वाले दोनों युवकों और पैसे व गहने लेकर भागने वाली दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -  ग्राहक ने नहीं कहा Thank You, नाराज दुकानदार ने उतारा मौत के घाट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement