Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

नाच रहे थे बाराती, द्वार पर सहरा पहने खड़ा था दूल्हा, तभी प्रेमी संग भाग गई दुलहन, जानें कैसे बनाया था प्लान

बिहार की यह दुलहन किसी और से प्यार करती थी. ठीक शादी के दिन वह उसके साथ फरार हो गई.

नाच रहे थे बाराती, द्वार पर सहरा पहने खड़ा था दूल्हा, तभी प्रेमी संग भाग गई दुलहन, जानें कैसे बनाया था प्लान

प्रेमी के साथ फरार दुलहन. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के जमुई में एक दुलहन ने अपने होने वाले दूल्हे को ऐसा झटका दिया है, जिससे वह जीवनभर नहीं उबर पाएगा. दुल्हा सैकड़ों बारातियों के साथ ढोल-नगाड़े के साथ बारात लेकर दुलहन के घर आया था. बाराती डांस कर रहे थे और दूल्हे का द्वार पूजन हो रहा था, तभी दुलहन ने ऐसा कांड किया कि सारा जश्न फीका पड़ गया. 

दुलहन ने शादी के दौरान ही मुंह धोने का बहाना बनाया और अपने आशिक के साथ फरार हो गई. दुलहन अपने आशिक के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में थी. परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे, तभी दुलहन ने ठीक शादी के दिन ही प्रेमी के साथ भागने का मन बना लिया.

इसे भी पढ़ें- OMG: स्कूल में दो लड़कों से था प्यार, दोनों ने एकसाथ भरी मांग, अनोखी शादी की तस्वीर वायरल

जमाने की परवाह छोड़ फरार दुलहन 

दुलहन के फरार होते ही दूल्हे की बैंड बज गई. पूरी बारात को मायूस होकर लौटना पड़ा, पुलिस ने प्रेमी के मां को थाने में तलब किया. अब कहा जा रहा है कि दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी. यह कपल जमाने की परवाह छोड़कर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़ें- 'थोड़ी शर्म करो' Instagram पर फेमस इस लड़की ने पहनी पिंक टी-शर्ट, लोगों ने कमेंट में निकाली भड़ास

घरवाले ढूंढते रह गए, प्रेमी संग बसा लिया घर

शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं. डीजे बज रहा था. जश्न मन रहा था, बाराती जमकर डांस कर रहे हैं, तभी दुलहन ही फुर्र हो गई. जिसके साथ दुलहन भागी, वह कोई और नहीं बल्कि उनके रिश्ते का भाई लगता था.

इसे भी पढ़ें- 30 साल से लॉटरी हार रही थी पत्नी, पति ने मनाने के लिए किया ऐसा काम, बन गए करोड़पति

घरवाले ढूंढते ही रह गए लेकिन दुलहन पकड़ नहीं पाए. मामला कोर्ट तक पहुंचा लेकिन जब मियां बीवी राजी तो क्या करे काजी. केस वापस हो गया है. दुल्हा सदमे से उबर नहीं पा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement