Advertisement

Video: दुल्हन ने दूल्हे को गोद में उठाया, देखती रह गई जनता

पहले दुल्हन एक्सरसाइज करती दिखती हैं और उसके बाद सीधे आगे बढ़ती है और दूल्हे को गोद में उठा लेती है.

Video: दुल्हन ने दूल्हे को गोद में उठाया, देखती रह गई जनता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुल्हन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो में दुल्हन फोटोशूट के लिए जिम में दूल्हे के साथ एक्सरसाइज कर रही है और इस एक्सरसाइज के बाद दुल्हन कुछ ऐसा करती है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. दुल्हन की यह चौंकाने वाली हरकत देखकर यूजर्स भी हैरान हैं. दुल्हन एक्सरसाइज के बाद दूल्हे को गोद में उठा लेती है.

दूल्हा-दुल्हन के जिम में फोटोशूट कराने के इस हटके आइडिया को जानकर हैरानी में हैं. आखिर बात है ही हैरान करने वाली वेडिंग फोटोशूट के लिए जिम को चुनना सभी को अजीब लग रहा है. दुल्हन का यह वीडियो मिस्र का है. वीडियो को मिस्र के बॉडी बिल्डर अशरफ महरस Kabonga ने शेयर किया है. वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है. दुल्हन जिम में रखी मशीनों के साथ एक्सरसाइज कर रही है और वह बाद में अपने दूल्हे को उठा लेती है. 

यह भी पढ़ें: LIVE रिपोर्टिंग में हंगामा, रिपोर्टर ने कैमरा में झांक रहे बच्चे को लगाया थप्पड़

Kabongo ने इस शादी के बारे में कहा कि मिस्र और पूरी दुनिया की सबसे सुंदर दुल्हन...आज का दिन मेरे लिए बेहद खास था. मिस्र रेसलिंग चैंपियन ने अपने दूल्हे को गोद में उठाकर पुरानी परंपराओं और स्टाइल को बदला है. क्योंकि आजतक तो हमने केवल दूल्हों को ही दुल्हन को गोद में उठाते देखा है.

यह भी पढ़ें: Video: इनकी हंसी सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी, कोई मुर्गे की तरह तो कोई सुअर की तरह लगाता है ठहाके

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement