Advertisement

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन ने सबके सामने एक-दूसरे को कर लिया किस, पंडित जी भी देखते रह गए

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के मंडप में बैठे एक कपल ने एक दूसरे को किस कर लिया.

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन ने सबके सामने एक-दूसरे को कर लिया किस, पंडित जी भी देखते रह गए

Bride Groom Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादियो के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल हो जाते हैं. डांस परफॉर्मेंस से लेकर, शादी के कपड़े, जयमाला और रिचुअल्स तक के वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन शादी के दौरान एक-दूसरे को किस करते देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हे को अपनी दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांधते हुए दिखाया गया है. दुल्हन की मंगलसूत्र बांधने में मदद कर रही है. दूल्हा और दुल्हन के चेहरे एक-दूसरे के करीब हैं. दुल्हन अचानक से सभी के सामने दूल्हे को किस कर लेती है. बाद दुल्हन शर्म से अपना चेहरा आगे की ओर झुका लेती है. शादी के मंडप  रोमांटिक पलों साझा करते देख कपल और उनके आस-पास के सभी लोग मुस्कुराते हैं. 

ये भी पढ़ें - OMG! एक गलती की वजह से करोड़पति बन गए अंकल, लोग बोले-भगवान ऐसी गलती हमसे भी हो जाए 

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Viral Video: कुत्ते का मांस पैक करवाती दिखी सोशल मीडिया स्टार, भड़क गए लोग

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई यूजर्स ने कहा कि यह भारतीय परंपराओं के खिलाफ है और इसे किसी पंडित के सामने मंडप में नहीं किया जाना चाहिए. जबकि कुछ यूजर्स ने इसे एक रोमांटिक पल बताया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement