Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुरवालों के उड़े होश

सुहागरात के दिन दुल्हन के पेट में जोर से दर्द होने लगा. घबराए हुए ससुराल वाले जब दुल्हन को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि वह 7 महीने की गर्भवती है.

शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुरवालों के उड़े होश

Bride News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां सुहागरात के दूसरे दिन ही दुल्हन मां बन गई. जिसके बाद परिवार वाले दुल्हन के चरित्र पर कई तरह के सवाल उठाने लगे. ऐसे में दुल्हन ने ससुराल वालों को ऐसा जवाब दिया, वह तो किसी को ही नहीं पच रहा है. आइए जानते हैं कि दुल्हन ने क्या जवाब दिया.

यह मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के गांव का है. जहां एक शख्स की शादी सिकंदराबाद की रहने वाली एक लड़की से हुई थी. धूमधाम से शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंच गई. जहां पर उसका स्वागत किया गया और सभी रस्में पूरी की गई. इसके बाद सुहागरात के समय दुल्हन ने कहा कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है. वह दर्द की वजह से चिल्लाने लगी तो ससुराल वाले घबरा गए. 

ये भी पढ़ें- 55 साल के बूढ़े को कोर्ट ने सुनाई 170 साल की कैद, जानिए भारत में कहां का है ये मामला

दुल्हन को लेकर अस्पताल पहुंचे ससुराल वाले

दुल्हन के पेट पर हो रहे तेज दर्द की वजह से परिवार वाले परेशान हो गए. फौरन उसे दनकौर के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि दुल्हन प्रेग्नेंट है. ससुराल वालों को डॉक्टर की इस बात पर भरोसा ही नहीं हो पा रहा था. इसके अगले ही दिन दुल्हन बच्ची को जन्म दिया. जिसकी सूचना ससुराल वालों ने दुल्हन के परिजनों को दी. बेटी के ससुराल पहुंचे घर वालों से लड़के वालों ने कहा कि वह बहू को घर में नहीं रखेंगे. उनके साथ धोखा हुआ है और लड़की पहले से गर्भवती थी लेकिन इस बात को नहीं बताया गया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में शराब लेकर सफर कर सकेंगे पैसेंजर, जानिए DMRC ने दिया है क्या नया अपडेट

लड़की ने दिया ऐसा जवाब

जब ससुराल वाले लड़की को देखने गए थे तो लड़की का पेट फूला हुआ था. जिसको लेकर सवाल किया गया था तो लड़की के परिवार वालों ने कहा था कि हाल में ही लड़की के गुर्दे की पथरी निकाली गई थी. जिसके कारण उसका पेट निकला हुआ है. जानकारी के लिए बता दें कि काफी बहसबाजी के बाद दोनों परिवार के लोगों ने समझौता कर लिया. दुल्हन का पति उसे लेकर दूसरे शहर चला गया.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement