Advertisement

ब्यूटीशियन ने किया ऐसा मेकअप ICU पहुंच गई दुल्हन, खतरे में पड़ गई शादी

मेकअप कराने के बाद दुलहन का चेहरा बुरी तरह से फूल गया था. उसका चेहरा भद्दा नजर आने लगा.

ब्यूटीशियन ने किया ऐसा मेकअप ICU पहुंच गई दुल्हन, खतरे में पड़ गई शादी

पुलिस ने ब्यूटीशियन के खिलाख केस दर्ज कर लिया है. (तस्वीर- IANS)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक के हासन में एक ब्यूटीशियन ने ऐसा मेकअप किया कि दुलहन अस्पताल पहुंच गई. दुलहन का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया. फेस पर इतना सूजन आ गया कि दुल्हन को ICU में एडमिट कराना पड़ा. 

पुलिस ने ब्यूटिशन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. पुलिस ने सवाल किया कि ऐसा कौन सा केमिल था, जिसने लड़की की हालत खराब कर दी. लड़की जजूर गांव की रहने वाली है. 

पीड़िता की शादी तय थी. 10 दिन पहले गंगाश्री हरबल ब्यूटी पार्लर एंड स्पा सेंटर में लड़की ने अपना मेकअप कराया था. मेकअप के बाद पीड़िता का चेहरा सूजा गया. चेहरे की चमक भी बदरंग हो गई. 

इसे भी पढ़ें- LAC Dispute: गलवान में घोड़े दौड़ा रही भारतीय सेना, चीन की हर चाल पर आर्मी की नजर, VIDEO वायरल

शानदार मेकअप का वादा, खराब हो गया दुलहन का चेहरा

ब्यूटीशियन गंगा ने पीड़िता से कहा था कि वह नए तरीके से मेअकप कर रही है. चेहरा खराब हुआ तो लड़की के घरवालों ने शादी पोस्टपोन कर दी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन जारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement