Advertisement

OMG! ऐन मौके पर खो गया शादी का जोड़ा, इस जुगाड़ से हुई शादी

हर चीज एकदम परफेक्ट लेकिन अचानक एक ऐसी खबर मिली की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और मूड चौपट हो गया.

OMG! ऐन मौके पर खो गया शादी का जोड़ा, इस जुगाड़ से हुई शादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शादी के लिए लोग हजारों सपने देखते हैं. खूब तैयारियां करते हैं लेकिन जरा सोचिए कि अगर शादी से पहले आपका शादी का जोड़ा ही गुम हो जाए तो क्या होगा. हो जाएगी न मुसीबत कुछ समय पहले यह मुसीबत अमेरिका के Couple को झेलनी पड़ी. अमांडा और पॉल करीब 6,400 किलोमीटर का सफर तय कर शादी के लिए स्कॉटलैंड पहुंचे.

सब कुछ तय तरीके से हो रहा था. हर चीज एकदम परफेक्ट लेकिन अचानक एक ऐसी खबर मिली की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और मूड चौपट हो गया. दरअसल अमांडा और पॉल का वह लगेज मिसिंग था जिसमें उन्होंने अपनी wedding dress रखी थी. कपड़े खोने की वजह से वो शादी कैंसल करने वाले थे लेकिन फिर उनकी फोटोग्राफर रोजी ने मदद का हाथ बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: Cute Video: शेर को छोटे से बच्चे ने की दहाड़ने की कोशिश, वीडियो देखकर आ जाएगा प्यार

रोजी ने पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर की. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर Viral हो गई. इस पोस्ट की वजह से अमांडा और पॉल को लोगों ने अपने वेडिंग ड्रेस ऑफर किया. इन्हें एक दो नहीं बल्कि पूरे आठ ऑफर मिले थे. इस तरह जुगाड़ से दोनों की शादी हुई. सोशल मीडिया की मदद से अमांडा और पॉल का लाखों का खर्च बच गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बाइक सवार महिला के सिर पर गिरा नारियल, यूं हो गया एक्सिडेंट

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement