Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

लेटकर बाइक चला रहे थे दो लड़के, अचानक एक कार आई और... हैरान कर देगा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

लेटकर बाइक चला रहे थे दो लड़के, अचानक एक कार आई और... हैरान कर देगा वीडियो

Boys Stunt Video Viral Social Media Instagram Hindi News

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया की दुनिया में दाखिल होते ही आपको स्टंटबाजी के न जाने कितने वीडियो दिख जाएंगे. कभी कोई बाइक पर स्टंट बाजी करता नजर आता है तो कभी कोई कार के गेट पर लटककर हीरोपंती दिखाने लगता है. वायरल होने के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे.

सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल होता रहता है. कभी आपको बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल से स्टंट करता दिख जाएगा तो वहीं कभी युवक सड़क पर चलती बाइक को नचाता हुआ दिख जाएगा. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले यह वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. ऐसे में इन दिनों बाइक पर स्टंट दिखाते तो लड़कों का वीडियो वायरल हो रहा. जिसमें एक लड़का एक्सीडेंट का शिकार हो जाता है.

यह भी पढ़ें- महीनों बाद जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, बीमार पत्नी का हाल जानने पहुंचे घर

लड़के को कार ने मारी टक्कर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के बाइक पर स्टंट दिखा रहे हैं. वह लेट कर बाइक चला रहे हैं. जबकि उनके अगल-बगल से लगातार गाड़ियां आ जा रही हैं. यह भी देखा गया कि स्टंट करते लड़कों का वीडियो पीछे कार से आ रहे कुछ लोग बना रहे हैं. इस बीच स्टंट दिखाता एक लड़का आगे बढ़ जाता है तो वहीं एक लड़का पीछे रहता है. अचानक से कार आती है और पीछे वाले लड़के को टक्कर मार देती है. वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एक्सीडेंट में स्टंट करते लड़के को गंभीर चोटे आई होंगी.

यह भी पढ़ें- ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद कई रेलगाड़ियां हुईं कैंसल, दर्जनों के बदले रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और 32 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि इसमें पक्का लड़के की मौत हो गई होगी. कुछ यूजर्स द्वारा कमेंट किया गया कि कैमरे पर दिखने के लिए लोग अपनी जान भी गंवा देते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement