Advertisement

Viral Video: ब्लाइंड लड़की को खास अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, रोमांटिक वीडियो ने लोगों का जीता दिल

Video Viral: एक लड़के ने अपनी अंधी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया. लड़के ने गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट में प्रपोज़ किया और इसका वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Latest News
Viral Video: ब्लाइंड लड़की को खास अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, रोमांटिक वीडियो ने लोगों का जीता दिल
Add DNA as a Preferred Source

Viral News: सोशल मीडिया पर हजारों वेडिंग प्रपोजल वीडियो हर रोज वायरल होते हैं, लेकिन इस बार एक खास वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इस दिल को छूने वाले वीडियो में एक लड़का अपनी न देख सकने वाली गर्लफ्रेंड को एक बेहद अनोखे तरीके से शादी के लिए प्रपोज़ किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है और लोग इसे देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यहां पर किया प्रपोज
ब्रेल लिपी से सजे शब्द वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है. वह अपने प्यार को एक सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा है. चूंकि उसकी गर्लफ्रेंड को  अंधी है, इसलिए लड़का इस प्रपोज़ल के लिए एक विशेष तरीका अपनाता है. जब उसकी गर्लफ्रेंड प्लेट में रखे खाने को चखने के लिए फॉर्क उठाती है, तो उसे कुछ महसूस नहीं होता. लड़की के भ्रमित होते ही, लड़का उसका हाथ पकड़कर प्लेट से कांटा ले लेता है, और फिर वह अपनी प्रेमिका के हाथों को प्लेट पर ले जाता है.

ब्रेल में लिखा था संदेश 
ब्रेल में लिखा था "Will You Marry Me" जैसे ही वह अपनी हाथों से प्लेट को टटोलती है, उसे वहां ब्रेल लिपी में लिखा हुआ संदेश समझ आता है. लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्लेट में ब्रेल लिपी में शादी के लिए प्रपोज़ किया था. जब लड़की ने वह संदेश पढ़ा, तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि उसका बॉयफ्रेंड उसे शादी के लिए प्रपोज़ कर रहा है. वीडियो में लड़की का उत्साह और खुशी साफ झलकती है, और वह खुशी-खुशी अपने प्रेमी को हां कह देती है.


ये भी पढ़ें- किंग कोबरा के साथ रोमांस करती दिखी महिला, पहले सांप को किया Kiss, फिर बन गई इच्छाधारी नागिन


इतने मिल चुके व्यूज 
इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. यह दिल को छू लेने वाला प्रपोज़ल वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म "X" (पूर्व में ट्विटर) पर @WomaninRedx नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक 28.4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 3 लाख 37 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement