ट्रेंडिंग
उमैर कमर नाम का यह बच्चा नाक में सिक्का फंसे होने की वजह से बहुत परेशान था. उसे क्या पता था कि एक देसी तरकीब उसका काम बना देगी.
डीएनए हिंदी: कभी-कभी सालों से फंसी मुसीबत अचानक ही हल हो जाती है. हम जितने पेंच लगा लें समस्या जस की तस रहती है लेकिन सही समय आते ही छू मंतर. ऐसा ही कुछ लंदन में रहने वाले एक 14 साल के बच्चे के साथ हुआ. दरअसल जब यह बच्चा 4 साल का था तब उसकी नाक में एक सिक्का फंस गया था.
उमैर कमर नाम का यह बच्चा नाक में सिक्का फंसे होने की वजह से बहुत परेशान था. उसे कई डॉक्टर्स के पास दिखाया गया लेकिन कहीं से भी मदद नहीं मिली. इस सिक्के की वजह से बच्चे की नाक में घाव हो गया था. इस वजह से उसकी नाक में दर्द रहता था.
यह भी पढ़ें: Viral: दोस्तों के साथ पार्टी करने गया बाहर, नशे में खो दिया सारे शहर का पर्सनल डेटा
एक दिन दर्द को कम करने के लिए उमैर दोनों कानों में रुई लगाकर बैठ गया. वह नाक के बाएं छेद से सांस रोकने और दाएं तरफ से छोड़ने लगा. इस वजह से उसे जोर से छींक आ गई और नाक में फंसा वह 10 साल पुराना सिक्का बाहर निकल आया. नाक से यूं सिक्का बाहर देख उमैर के घरवाले बेहद खुश हुए. इस मुसीबत का हल यूं एक दिन अचानक इस तरह निकल जाएगा किसी ने सोचा तक नहीं था.
यह भी पढ़ें: Viral: स्पेस में गीला तौलिया निचोड़ेंगे तो क्या होगा ? देखें मजेदार वीडियो
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.