Advertisement

OMG! अपनी कार पर बिछाई 1 लाख पटाखों की लड़ी और लगा दी आग, धमाकेदार वीडियो वायरल

यूट्यूबर ने कार को 1 लाख रुपये के पटाखों से ढक कर उनमें आग लगा दी. इसके बाद कार का हालत देखने लायक थी.

OMG! अपनी कार पर बिछाई 1 लाख पटाखों की लड़ी और लगा दी आग, धमाकेदार वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिवाली आ चुकी है और अब तक सभी ने दिवाली की तैयारियां भी कर ली हैं. दिवाली की तैयारी के बाद अब दिवाली के दिन जलाने वाले पटाखों की भी खूब चर्चा होनी शुरू हो गई है. इंटरनेट पर पटाखे जलाने के कई नए पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं. कई लोग पटाखे जलाने के लिए अजीबो-गरीब तरीकों का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों के ये कारनामे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

राजस्थान के एक यूट्यूबर ने पटाखे जलाने के लिए जो आइडिया अपनाया वो बाकी सब से इतना अलग और अजीब है कि इसके बारे में सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल इस यूट्यूबर ने कार को 1 लाख पटाखे से ढक कर इनमें आग लगा दी. अमित शर्मा नाम के इस यूट्यूबर ने कार को खुले मैदान में लाकर खड़ा किया और फिर कार में आग लगाने के बाद कार की जो हालत हुई वह देखने लायक थी. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: मुंह में दबाई सिगरेट और चिंगारी से जला डाला रॉकेट, यूजर्स बोले- नासा का फाउंडर

कार पर लगे पटाखों को जलाने के लिए लड़के ने रिमोट का इस्तेमाल किया था. सबसे हैरानी की बात ये है कि कार पर लगे सभी पटाखे जलने के बाद जब कार को स्टार्ट करने की कोशिश की तो यह कार स्टार्ट हो गई. हालांकि इस स्टंट में कार बॉडी को बहुत नुकसान हुआ.

ये भी पढ़ें - Ind Vs Pak: महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी फैन की अपील बाल्टी-वाइपर ले आओ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement