ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर 26 जनवरी के कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बच्चा ऐसी स्पीच दे रहा है जिसे सुनकर आप भा अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
आज पूरा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. स्कूल-कॉलेजों में आज के दिन कुछ कार्यक्रम का आयोजन भी होता है. इन आयोजनों में डांस-गाना और स्पीच जैसी कई चीजें होती हैं जिनमें बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. हाल ही में इस गणतंत्र दिवस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ख बच्चा ऐसा भाषण दे रहा है जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र स्टेज पर 26 जनवरी पर स्पीच दे रहा है. हालांकि, ये स्पीच इतनी अजीब है जो आपने पहले कभी नहीं सुनी होगी. बच्चे ने भाषण में कहा कि , "26 जनवरी बहुत ही बढ़िया होती है. 26 जनवरी के दिन बहुत ही मजे आते हैं. 26 जनवरी 25 जनवरी के बाद आता है और 26 जनवरी, 26 जनवरी के दिन आता है. 26 जनवरी हमारे देश में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन 26 जनवरी होता है.
26 जनवरी का ये महत्व होता है कि इस दिन स्कूल और कोचिंगों में हमें बुनिया और लड्डू खाने को मिलता है. 26 जनवरी बच्चों के लिए खुशियां लेकर आता है क्योंकि इस दिन स्कूल की छुट्टी होती है. सभी बच्चों के साथ सरकार से ये मांग की जाती है कि 26 जनवरी दस-पंद्रह दिन तक चले, ताकी हम इसे धूमधाम से मना सकें."
छात्र की स्पीच पर सबने बजाई तालियां
बच्चे की इस जोरदार स्पीच को सुनकर सभी की तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेज गूंज उठा. वीडियो में भाषण देने वाले बच्चे के कॉनेफिडेंस की दाद देनी पड़ेगी. वीडियो देख यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाऊंट @dushtpranii नाम से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है. साथ ही लोग खूब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.