Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'पढ़ाई करते-करते बूढ़ा हो जाऊंगा', होमवर्क से परेशान बच्चे का निकला दर्द, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा होमवर्क करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में वह रो-रोकर अपनी बात बता रहा है.

'पढ़ाई करते-करते बूढ़ा हो जाऊंगा', होमवर्क से परेशान बच्चे का निकला दर्द, वायरल हुआ वीडियो

BOY VIRAL VIDEO

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया कई ऐसे वीडिओ वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं. हाल के दिनों में एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह होमवर्क करता नजर आ रहा है. बच्चा होम वर्क करने के दौरान काफी गुस्से में नजर आ रहा है लेकिन जब उसकी चल नहीं रही है तो बच्चा रोते हुए अपनी व्यथा बताता हुआ नजर आ रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का रोता हुआ अपनी मां से शिकायत करता दिख रहा है कि वह जिंदगी भर पढ़ाई करते-करते बूढ़ा हो जाएगा. 

इसके बाद बच्चा अपनी मां से डांट खाता है. वीडियो में बच्चे की मां डांटती हुई कहती है, "तो क्या हुआ बूढ़ा हो जाना, पढ़ लिख के बूढ़ा होना, अनपढ़ गंवार बन के बूढ़ा क्यों होना है." वीडियो को ट्विटर पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. 28 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 5 लाख बार देखा जा चुका है. वीडियो को 4 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Video: तेज तूफान के बीच रिपोर्टिंग करते वक्त उड़ा रिपोर्टर, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक पल

यह भी पढ़ें: Video: मिड डे मील में चावल और नमक खाते दिखे बच्चे, प्रिंसिपल सस्पेंड 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब इंटरैक्शन बटोर रहा है. एक यूजर ने कहा, "स्कूल में कोर्स इतना ही रखा जाए की सब बच्चे स्कूल में ही पढ़ ले...स्कूल मैं ही प्रैक्टिस कर ले...थोड़ा टीचिंग को एडवांस बनाना होगा..इतना सारे स्कूल टूल्स हो गए हैं यूज करे..." दूसके यूजर ने लिखा, "बच्चों को पढ़ाई के दौरान रोते हुए देखना बहुत परेशान करता  है." एक तीसरे ने मजाक में कहा, "इस बच्चे के प्यारे शब्द सुनो."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement