Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

खाली बैठे शख्स ने चलाया खुराफाती दिमाग, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगाई लड़की की फोटो, आशिकों की लगी लाइन

एक युवक ने डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बनाकर लड़की की फोटो लगा दी. AI से बनी लड़की को डेट करने के लिए लड़कों की लाइन लग गई.

Latest News
खाली बैठे शख्स ने चलाया खुराफाती दिमाग, डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लगाई लड़की की फोटो, आशिकों की लगी लाइन
Add DNA as a Preferred Source

आजकल पार्टर खोजने के लिए लोग कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद लेते हैं. मोबाइल का इस्तेमाल कर लोग अपना जीवनसाथी तक ढूंढ लेते हैं. ऐसे तमाम डेटिंग और मैट्रिमोनियल साइट्स हैं जहां लोग अपने लिए पार्टनर की तलाश करते हैं. जहां कई लोग इन ऐप्स पर अपने पार्टनर की तलाश करते हैं तो वहीं, कई लोग बस अपना अकेलापन दूर करने और टाइम पास करने के लिए लोगों से बात करते हैं और मिलते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. 

लड़के ने कर दी शरारत 

हाली ही में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें एक शरारती लड़के ने मजे-मजे में एक लड़की की फर्जी डेटिंग प्रोफाइल बना दी. इस प्रोफाइल के लिए लड़के ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लड़की की फोटो बनवाई और उसे उस प्रोफाइल पर अपलोड कर दिया. लड़की की फोटे लगाने के बाद प्रोफाइल पर लोगों का इंगेजमेंट देखकर लड़का भी हैरान रह गया. लड़के ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि आज भी लोग इतने सिंगल हैं कि वे AI से बनी लड़की के पीछे पागल हैं.

ये भी पढ़ें- डॉक्टर के बाद अब मास्साब का कारनामा, बच्चों को क्लास में बैठाकर पिलाई शराब, Video

AI से बनी लड़की के पीछे पड़े लोग 

लड़के ने बताया कि वो घर पर बैठे-बैठे बोर हो रहा था. ऐसे में उसने ChatGPT के नए 4O इमेज जनरेशन टूल से एक लड़की की कुछ सुपर रियल AI-जनरेटेड पिक्चर्स बनाईं और उस फोटो से उसने एक Bumble प्रोफाइल बनाई. प्रोफाइल बने अभी दे घंटे ही हुए थे कि उसे 2750+ लाइक्स, सैकड़ों सुपरस्वाइप, तारीफें और बड़े-बड़े मैसेज आने लगे. लड़के ने बताया कि लगातार आ रहे नोटिफिकेशन से उसका फोन हैंग करने लगा. कई लोग तो बिना कुछ जाने-समझे उसे लड़की मानकर आइसक्रीम, कॉन्सर्ट टिकट और बहुत सी चीजें ऑफर करने लगे. लड़के ने अपने इस अनुभव को सोशल साइट एक्स पर @infinozz नाम के अकाउंट से शेयर किया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement