Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'दीदी ने ज्यादा पढ़ाई कर ली', युवक ने पूछा आसान सा सवाल, लेकिन लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश, Video Viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में युवक बड़ा आसान सा सवाल पूछता है, लेकिन लड़की का जवाब सुनकर हर कोई हैरान है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Latest News
'दीदी ने ज्यादा पढ़ाई कर ली', युवक ने पूछा आसान सा सवाल, लेकिन लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश, Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इसी बीच कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर हंसी आती है और गुस्सा भी आता है. ऐसे वीडियो को देखकर लोग भी अपना सिर पकड़ लेते हैं. हालांकि, इसके अलग अलग कारण भी होते हैं. कई बार ये स्क्रिप्टेड होते हैं लेकिन कई बार ये सच भी होते हैं. ऐसे वीडियो देखकर लोग पूरी तरह से हैरान हो जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखर आपको लगेगा कि छोटा बच्चा तक इस सवाल का जवाब जानता होगा, लेकिन इस लड़की का उत्तर सुनकर आपका भी सिर चकरा जाएगा. 

वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देका जा सकता है कि, एक लड़का, लड़की से सवाल पूछता है. वो पूछता है कि हम गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं? अब इसका जवाब तो आपको छोटे बच्चे भी दे देंगे. स्कूल में सभी को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बारे में पढ़ाया और बताया जाता है. मगर दीदी ने लगता है ज्यादा ही पढ़ाई कर ली है. लड़की जवाब देती है कि, 'गणतंत्र दिवस इसलिए मनाते हैं कि झारखंड को बिहार से अलग किया गया था.' लड़की का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Didi ne kuch jeyada pad liya hai bhai 😭 pic.twitter.com/7HfqDL6SDM

ये भी पढ़ें-दुनिया की 5 सबसे ज्यादा फोटो खींची जाने वाली हस्तियां, लिस्ट में ट्रंप का नाम भी शामिल

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Siimplymee1234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दीदी ने कुछ ज्यादा ही पढ़ लिया है भाई.' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और लाइक किया है. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इतना नहीं पढ़ना था दीदी. दूसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा ही प्रो है. तीसरे यूजर ने लिखा- न ही पढ़ती तो अच्छा था. वहीं एक ने इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है. यूजर्स ने ऐसे ही फनी कमेंट्स किए हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement