Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा की कर दी धुलाई, पुलिस थाने में दबाया गला, मारपीट का Video Viral

बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्वीटी बूरा अपने पति का गला दबाते हुए नजर आ रही हैं.

Latest News
बॉक्सर स्वीटी बूरा ने पति दीपक हुड्डा की कर दी धुलाई, पुलिस थाने में दबाया गला, मारपीट का Video Viral
Add DNA as a Preferred Source

पूर्व विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और उनके पति दीपक हुड्डा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. घटना हरियाणा के हिसार स्थित महिला थाने की है.वीडियो में देखा जा सकता है कि थाने में पहले दोनों के बीच बहस होती है और फिर स्वीटी अचानक अपनी कुर्सी से उठती है और दीपक का गला दबाने लगती है. आस-पास खड़े परिजनों ने बीच बचाव किया. पुलिस ने स्वीटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि, स्वीटी ने किसी भी तरह की मारपीट से इनकार किया है और पुलिस पर दीपक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है. 

लंबे समय से चल रहा मामला 

स्वीटी और दीपक के बीच दहेज और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दोनों ही बीजेपी नेता हैं. दोनों का महिला पुलिस थाने से एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में स्वीटी बूरा बहुत गुस्से में दिख रही हैं. जब लोग दीपक को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, तब भी वह तेज आवाज में दीपक से बात कर रही थीं और लगातार चिल्ला रहीं थी. वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक ने पहले स्वीटी को कुछ कहा और उसके बाद वो गुस्से में आ गईं. 

HISAR : बॉक्सर स्वीटी बूरा का पति से मारपीट का VIDEO

पुलिस थाने में कुर्सी से उठी स्वीटी बूरा दीपक हुड्‌डा का गला दबाया

पकड़कर झिंझोड़ती-चिल्लाती रही pic.twitter.com/RhDFuHjqQs

ये भी पढ़ें-झोपड़ी के अंदर मिली हैरी पॉर्टर की दुनिया, कच्चे घर में बसा है 5-स्टार होटल, Viral झोपड़े ने Social media पर मचाया तहलका

आपको बता दें कि स्वीटी ने दीपक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है. वहीं, दीपक ने स्वीटी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इसी केस की पूछताछ के लिए महिला पुलिस ने 15 मार्च को थाने में बुलाया था. पूछताछ के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement