Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

ट्रेडमिल पर शख्स कर रहा था डांस, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को ट्रेडमिल पर करण जौहर की फिल्म के गाने पर डांस करते देखा जा सकता है.

ट्रेडमिल पर शख्स कर रहा था डांस, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे हैरान

viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhi Gham) के गाने बोले चूड़ियां इन दिनों रील्स (Reels) के दुनिया में काफी फेमस हो गया है. लोग आए दिनों इस गाने पर लगातार वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं. इन दिनों बोले चूड़ियां गाने पर एक्ट किया हुआ वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स बेहद ही अनोखे स्टाइल में डांस करता नजर आ रहा है. इंटरनेट पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती ट्रेडमिल पर कुछ मस्त डांस मूव्स दिखाता नजर रहा है. वीडियो में उन्हें फिल्म कभी खुशी कभी गम के सुपर लोकप्रिय गाने बोले चूड़ियां पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें - बिना रंग के कैसे महिला ने बना दी रंगोली? वीडियो हो रहा है वायरल

इस एनर्जेटिक गाने पर शख्स अपने एक्सप्रेशन से सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो पर लोग उसकी तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं. उनका वीडियो आलोक शर्मा नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "बोले चूड़ियां."

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Viral Video: क्लास में बच्चे ने ऐसे लगवाया रट्टा, लोग बोले- क्या बनेगा ये नेता या टीवी एंकर

पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 2028 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और संख्या तेजी से बढ़ रही है. वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स इस अनोखे डांस को पसंद को पसंद कर रहे हैं तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्या डांस करता है.' एक अन्य ने लिखा, "शानदार!" तीसरे ने कमेंट किया, "सुपर भाई!"

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement