ट्रेंडिंग
ब्लडहाउंड बेहद खास है और सालों से इंसानों की मदद में जुटा हुआ है. इसका लुक खतरनाक लग सकता है लेकिन ये है बड़े काम का.
डीएनए हिंदी: कुत्तों के प्रति लोगों की दीवानगी तो आप जानते ही हैं. प्यार, दुलार, खाने-पीने के अलावा लोग अपने पालतू कुत्ते के फैशन का भी ध्यान रखते हैं. ब्रीड के हिसाब से उनकी देखरेख की जाती है. इसी को लेकर Westminster Kennel Club Dog Show आयोजित किया जाता है. इसमें कुत्तों को खुद को अपनी नस्ल का बेस्ट साबित करना होता है. इस बार यह ताज Bloodhound प्रजाति के ट्रंपेट के नाम रहा. ट्रंपेट इस प्रजाति का पहला कुत्ता है जिसने यह खिताब जीता.
क्या होती है ब्लडहाउंड की खासियत ?
ब्लडहाउंड एक बड़ा शिकारी कुत्ता होता है. यह सूंघने में माहिर होता है और मूल रूप से हिरण और जंगली सूअर के शिकार के लिए इस्तेमाल होता है. इसके अलावा यह सदियों से लोगों को ट्रैक के काम आता रहा है. इस कुत्ते की खासियत है कि यह लंबी दूरी से भी आदमी की गंध को सूंघ लेता है. अपनी इन्हीं खासियतों की वजह से पुलिस इस पर निर्भर रहती है. यह भागे हुए कैदियों, गुमशुदा लोगों और पालतू जानवरों की तलाश में पुलिस की मदद करता है.
यह भी पढ़ें: डिलीवरी के दौरान महिलाओं को ना हो दर्द, लाफिंग गैस सुंघा रहे डॉक्टर्स
कैसे दिखते हैं ब्लडहाउंड ?
इस कुत्ते का वजन करीब 36 किलो से 72 किलो तक होता है और इनकी हाइट 23 से 27 इंच होती है. इनकी कद काठी बहुत स्ट्रॉन्ग होती है. ऐसी कि इन्हें देखकर कोई भी डर सकता है. लाइफ स्पैन की बात करें तो ये कवेल 6 से 7 साल तक जिंदा रहते हैं. इसकी वजह से इन्हें सबसे कम समय जीने वाली कुत्ते की प्रजाति कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: घोड़ी नहीं चढ़ेगा दूल्हा और शादी में डीजे पर भी होगा बैन, गांव में क्यों बने ऐसे नियम ?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.