Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: पटाखे को आग लगाकर भागते हुए मुंह के बल गिरे बीजेपी नेता

यह वीडियो अनसीन इंडिया नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोगों के बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं.

Viral Video: पटाखे को आग लगाकर भागते हुए मुंह के बल गिरे बीजेपी नेता
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के सोनपुर से एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी के विधायक महोदय पटाखा जलाकर भागते हुए औंधे मुंह गिर गए. इसका कनेक्शन दिवाली से नहीं है. दरअसल विधायक जी मल्खाचक में एक फुटबॉल मैच का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे. खेलों की शुरुआत करने के लिए विनय कुमार सिंह को एक पटाखा जलाना था. विधायक महोदय पटाखा जलाने के लिए झुके और जलाते ही भागने की कोशिश करने लगे. उनकी यही कोशिश नाकाम रही. भागते हुए उनका बैलेंस बिगड़ा और वह मुंह के बल नीचे गिर गए. उनके नीचे गिरते ही सभी लोग उन्हें उठाने के लिए आगे बढ़ने लगे. इस वीडियो को देखकर कह सकते हैं कि मजाक मजाक में मजाक बन जाना.

यह भी पढ़ें: Diwali 2022: इस देश में मनाई जाती है Green Diwali, पटाखों से नहीं है इसका कनेक्शन

यह वीडियो अनसीन इंडिया नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोगों के बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो प्रदूषण और पटाखे बैन को लेकर विधायक जी को घेर रहे हैं. लव अग्रहरि नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा, माननीय स्वतः संज्ञान लेने वाले माननीय न्यायाधीश को इससे प्रदूषण होता नहीं दिखेगा. प्रदूषण केवल दिवाली के समय ही आता है. उसके बाद के पटाखे जैसे चुनाव जीतने के बाद वाले पटाखे, मैच वाले पटाखे ,उद्घाटन समारोह की आतिशबाजी से तो O2 निकलता है O2. इस पर सभी पर्यावरण हितैषी सन्नाटा खीच लेंगे.

 

यह भी पढ़ें: TB का एक मरीज लाओ और ले जाओ सोने का सिक्का या कैश इनाम! अस्पताल ने क्यों दिया ऐसा ऑफर 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement