Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

बिहार में मिले विचित्र दोमुंहे सांप की कीमत जान रह जाएंगे हैरान, मारने पर हो जाएगी जेल

Begusarai Snake: बिहार के बेगूसराय में एक ऐसा सांप मिला है जिसकी कीतम करोड़ों में है. इस सांप को स्थानीय अदालत ने संग्रक्षण भी दिया है.

बिहार में मिले विचित्र दोमुंहे सांप की कीमत जान रह जाएंगे हैरान, मारने पर हो जाएगी जेल

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Begusarai Snake: बिहार में एक ऐसे दो मुंहे सांप को अदालत में पेश किया गया है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं. इस सांप को बेगूसराय जिला की एक अदालत में पेश किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा की अदालत ने इस सांप को संग्रक्षण प्रदान किया है. अदालत ने निर्देश दिया है कि वन विभाग के अधिकारी सांप के सुरक्षित रख-रखाव को सुनिश्चित करें. इस सांप की विदेशों में बहुत अधिक मांग है, इसकी तस्करी न हो इलसिए अदालत ने ये फैसला लिया है.

न्यायाधीश ने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को बताया कि बरौनी प्रखंड के नींगा गांव के पारा विधिक स्वयंसेवक मुकेंद्र पासवान ने एक ग्रामीण को दो मुंह वाला सांप को पकड़े देखा जिसकी जानकारी मुझे प्राप्त हुई. 

ये भी पढ़ें - Transgenders से की सेक्स की डिमांड, मना करने पर बुरी तरह पीटा और काट दिए बाल

उन्होंने कहा कि सांप के दुर्लभ प्रजाति के होने के मद्देनजर मैंने स्वयंसेवक को उसके (सांप के) संरक्षण के आदेश के लिए अदालत में लाने को कहा. स्वयंसेवक उक्त सांप को एक बड़े डब्बे में डाल कर न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जिसके बाद न्यायाधीश ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी. अदालत पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उक्त सांप के सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने के न्यायाधीश के निर्देश पर अपने साथ ले गए. 

ये भी पढ़ें - #RIPZoom: जूम की मदद से सैनिकों ने मार गिराए थे 2 आतंकी, अस्पताल में हुई जांबाज की मौत

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सांप की विदेशों में बहुत अधिक मांग है. विशेष कर चीन में यह माना जाता है कि इस सांप के मांस से यौनशक्ति में भारी वृद्धि होती है. उन्होंने बताया कि यह सांप शांत स्वभाव का होता है और कीड़े-मकोडे तथा चूहे को अपना शिकार बनाता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यह किसी भी खतरे के समय अपने पूंछ को भी मुंह की तरह ही उठा सकता है, जिसके कारण इसे लोग दोमुंहा सांप कहते हैं. 

भाषा इनपुट के साथ

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement