ट्रेंडिंग
TNPL के एक मैच का ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. फील्डिंग के दौरान हुई इस अजीब घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया है.
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में शनिवार को खेले गए सीकेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन के मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सोशल मीडिया पर हंसी का तूफान ला दिया. मैच के दौरान डिंडीगुल के फील्डर्स ने एक ही गेंद पर दो बार रन आउट का सुनहरा मौका गंवा दिया और यही नहीं, फील्डिंग इतनी खराब रही कि मैदान पर मौजूद कप्तान आर अश्विन भी देखकर हैरान रह गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे 'फनी मोमेंट ऑफ द ईयर' बता रहे हैं.
20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मदुरै के बल्लेबाजों ने एक शॉट मारा जो सीधे एक्स्ट्रा कवर में खड़े आर अश्विन के पास गया. अश्विन ने तेजी से नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थ्रो फेंका, लेकिन गेंदबाज ने कैच नहीं पकड़ा. इसके बाद फिर रन आउट का एक और मौका बना, लेकिन इस बार थ्रो विकेटकीपर से दूर चला गया. बल्लेबाजों ने इस अफरा-तफरी में 3 रन पूरे कर लिए. डिंडीगुल की टीम को दो बार रन आउट का मौका मिला, लेकिन दोनों बार चूक हुई और फील्डिंग मजाक का विषय बन गई.
Run out ❌
— TNPL (@TNPremierLeague) June 14, 2025
Dodge ball ✅@TNCACricket #TNPL #NammaOoruNammaGethu #TNPL2025 pic.twitter.com/eKA9jM2VgL
यह भी पढ़ें: WTC 2025-27 के शेड्यूल की घोषणा, जानिए भारत कब और किसके खिलाफ खेलेगी टेस्ट सीरीज
इस मजेदार फील्डिंग के बावजूद डिंडीगुल ड्रैगन ने मुकाबला एकतरफा तरीके से जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मदुरै ने 20 ओवरों में 150 रन बनाए. जवाब में डिंडीगुल ने लक्ष्य को सिर्फ 12.3 ओवर में हासिल कर लिया. शिवम सिंह ने शानदार 86 रन (41 गेंदों में नाबाद) बनाए, जबकि कप्तान अश्विन ने भी 49 रनों की उपयोगी पारी खेली.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.