ट्रेंडिंग
वीडियो में आपको एक चिड़िया महिला से बात करते और फिर उसकी बातों को दोहराते हुए नजर आएगी.
डीएनए हिंदी: क्या आपने कभी किसी परिंदे को अंग्रेजी में बात करते हुए देखा है? अगर नहीं तो चलिए आज देख लीजिए. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पक्षी को फर्राटेदार और शानदार अंग्रेजी बोलते हुए देखा जा रहा है. यह नजारा इतना हैरान कर देने वाला है कि एक पल के लिए तो आपको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा. वीडियो को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या वाकई कोई पक्षी भी इस तरह बात भी कर सकता है, वो भी अंग्रेजी में?
वैसे तो आमतौर पर तोते के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो नकल करने में माहिर होते हैं. तोते इंसानों की आवाज की हूबहू कॉपी कर लेते हैं लेकिन इस वीडियो में आपको एक चिड़िया ऐसा करते दिखाई देगी. वीडियो में आपको एक चिड़िया महिला से बात करते और फिर उसकी बातों को दोहराते हुए नजर आएगी.
यहां देखें वीडियो-
Listen to this starling
European starlings are accomplished mimics, this one is imitating human speechpic.twitter.com/PXwMllMtEF— Science girl (@gunsnrosesgirl3) August 13, 2022
यह भी पढ़ें- बच्ची के काटने से सांप ने तोड़ा दम! खिलौना समझकर पेट में गड़ा दिए थे दूध वाले दांत
है ना कमाल? आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला चिड़िया से अंग्रेजी में कुछ कहती है और चिड़िया शानदार तरीके से उसकी नकल करने लगती है. इतना ही नहीं, वीडियो में चिड़िया कुछ और भी आवाजें निकालती है जिन्हें सुनने के बाद ऐसा लगता है मानो कई इंस्ट्रूमेंट्स एक साथ बज रहे हों. फिर वह सीटी की आवाज भी निकाल कर दिखाती है.
दिल खुश कर देने वाला यह वीडियो @gunsnrosesgirl3 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे देख हर कोई हैरान है. पक्षी का यह अनोखा टैलेंट लोगों को कितना पसंद आ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज एक ही दिन में वीडियो को 2M से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें- महिला ने ई-रिक्शा चालक को 90 सेकंड में जड़े 17 थप्पड़, लखनऊ के बाद Noida से सामने आया शर्मनाक वीडियो
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.