Advertisement

DGCA ने वीकली ऑफ का फैसला वापस लिया, वीकली ऑफ की जगह लीव नहीं लगा सकते | इंडिगो संकट के बाद फैसला वापस लिया, पायलट के रेस्ट के घंटे पहले की तरह रहेंगे | पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद पुतिन ने साफ किया, भारत को बिना रोक-टोक के तेल देंगे | द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति पुतिन का बयान- सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बात हुई, भारत को फ्यूल की सप्लाई जारी रहेगी, रूस भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में भी सहयोग देगा | पुतिन के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी का बयान- भारत-रूस में कई दशक से ऐतिहासिक संबंध, आर्थिक मजबूती दोनों देशों का लक्ष्य, आतंक के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ | इंडिगो संकट पर सरकार गंभीर, नागर विमानन मंत्रालय ने मॉनिटरिंग के लिए अलग कंट्रोल रूम बनाया, एयरलाइंस की रियल टाइम अपडेट, किरायों पर निगरानी | भारत-रूस शिखर वार्ताः दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने दस्तावेज साझा किए, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेफ्टी, शिपिंग, ट्रांसपोर्ट, लेबर एक्टिविटी, खाद्य सुरक्षा, फर्टिलाइजर और कस्टम के क्षेत्र में समझौते

40 चालान वाली बाइक लेकर घूम रहा था युवक, बेंगलुरु पुलिस ने पकड़ा तो चुकानी पड़ी मोटी रकम

Traffic Police News: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे बाइकर को पकड़ा है जिसकी बाइक पर कुल 40 चालान कट चुके थे और उसने किसी के पैसे चुकाए थे.

40 चालान वाली बाइक लेकर घूम रहा था युवक, बेंगलुरु पुलिस ने पकड़ा तो चुकानी पड़ी मोटी रकम

Viral Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बेंगुलुरु पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जिसकी बाइक पर एक-दो नहीं बल्कि 40 चालान थे. अब इतने लंबे चालान की लिस्ट लिए इस युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह युवक एक लंबी सी लिस्ट लिए खड़ा है और उसके साथ बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस का एक जवान भी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस युवक को 40 के 40 चालान के पैसे उसी वक्त चुकाने पड़े.

यह फोटो तलघाटपुरा ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट की है और लिखा है कि कुल 40 पेंडिग केस थे. इनको क्लियर करने के लिए बाइकर को कुल 12 हजार रुपये चुकाने पड़े. अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है तो लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस बाइकर की बाइक पर इतने ज्यादा चालान किन नियमों के उल्लंघन की वजह से काटे गए थे. 

यह भी पढ़ें- हर Meme में दिखने वाले वायरल डॉग Cheems की मौत, इंटरनेट की दुनिया में था सेलेब्रिटी

क्या बोली जनता?
इस पर लोगों ने कहा कि लिस्ट तो ऐसे दिखाई जा रही है जैसे बहुत गर्व का काम किया हो. एक और यूजर ने पुलिस पर ही सवाल उठा दिए और लिखा कि चालान के पैसे वसूल करना आपका काम नहीं है. एक और यूजर ने सख्ती की मांग कर डाली और कहा कि इससे कुछ नहीं होने वाला है, इतने चालान पर ड्राइवर का लाइसेंस कैंसल कर देना चाहिए, ऐसे लोगों को गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- चलती बाइक पर लड़की ने लहराई पिस्टल, करतब देख चौंके लोग, VIDEO वायरल

एक और यूजर ने इस बाइकर को अच्छा ग्राहक और बेंगलुरु पुलिस के लिए रेवेन्यू जेनरेटर बता दिया. वहीं, कुछ लोगों ने मजे भी लिए और लिखा कि भाई 10 रन से हाफ सेंचुरी बनाने से चूक गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement