Advertisement

जंजीरों में बांधे हाथ-पैर, कमरे में किया टॉर्चर, डॉक्टर पति के लिए हैवान बनी पत्नी

बिजनौर में एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित कर रही है. दोनों डॉक्टर हैं.

जंजीरों में बांधे हाथ-पैर, कमरे में किया टॉर्चर, डॉक्टर पति के लिए हैवान बनी पत्नी

डॉक्टर ने पुलिस में पत्नी के खिलाफ दी है तहरीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर पत्नी, अपने डॉक्टर पति के लिए हैवान बन गई है. महिला डॉक्टर ने पति के हाथ-पैर जंजीर में बांधकर कमरे में बंद कर दिया. पति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. यह घटना सोमवार की है. डॉक्टर पति का आरोप है कि उसे पूरी रात बंद कमरे में कैद रहना पड़ा.

पीड़ित पति जैसे ही किसी तरह घर से बाहर निकला तो उसने पुलिस में तहरीर दी. बिजनौर पुलिस से पति ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जब जानकारी दी तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. लोगों का कहना है कि संपत्ति विवाद के चक्कर में यह वारदात हुई है.

इसे भी पढ़ें- बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर गोलीबारी में 4 जवानों की मौत, इलाका सील, सर्च ऑपरेशन जारी

क्या है पूरा मामला?

बिजनौर के नूरपुर थाना इलाके में एक डॉक्टर दंपति रहता है. बिजनौर के एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स को कमरे में बंद कर दिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंची उसे मुक्त कराई. 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के रास्ते में बोला अतीक, माफियागीरी तो कब की खत्म हो गई, अब सिर्फ रगड़ा जा रहा है

पत्नी से पूछताछ कर रही है पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपों की छानबीन के बाद ही केस के बारे में कुछ कहा जा सकता है. डॉक्टर का कहना है कि उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया था, वहीं पुलिस इस केस में पड़ताल कर रही है. पुलिस आरोपी पत्नी से भी पूछताछ कर रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement