Advertisement

Weird Marriage: शादी के दिन दुल्हन को छोड़ साली संग लिए फेरे, पढ़ें राजेश और पुतुल की अजीबोगरीब Love Story

बिहार के सारण जिले में एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपका सिर चकरा जाएगा.

Weird Marriage: शादी के दिन दुल्हन को छोड़ साली संग लिए फेरे, पढ़ें राजेश और पुतुल की अजीबोगरीब Love Story

Weird marriage in Bihar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के सारण जिले में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ और इस बवाल की वजह कोई और नहीं बल्कि दूल्हा ही था. बैंड बाजा लेकर दूल्हा, दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा और शादी भी करने वाला था. लेकिन ऐन मौके पर सब बदल गया और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. 

किस बात पर खड़ा हुआ हंगामा

ये मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र का है. जहां राजेश कुमार नाम के शख्स की शादी रिंकू कुमारी नाम की लड़की से शादी होनी थी. 2 मई को शादी के लिए राजेश, रिंकू के घर पहुंचा लेकिन शादी नहीं हो सकी. दरअसल राजेश का अपनी ही साली से अफेयर चल रहा था और ये बात जयमाला डलने तक भी राजेश ने छिपाई रखी.

ये भी पढ़ें: गलत ढंग से महिला को छूना लड़के को पड़ा भारी, वीडियो में देखें किस तरह पटक पटक के पीटा

कैसे पता चला सच

राजेश के इस तरह बात छिपाने से घर वालों को बड़ा धक्का लगा. राजेश ने अपना मुंह तब खोला जब उसकी प्रेमिका ने धमकी दी कि वो छत से कूदकर अपनी जान दे देगी. इस बात को सुनते ही राजेश ने हिम्मत जुटाकर अपने और रिंकू कुमारी के घरवालों को सच बताया, जिसके बाद बारातियों में हाथापाई तक हो गई.

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला और राजेश की शादी रिंकू कुमारी की बहन पुतुल से कराई. पुलिस ने जानकारी दी कि राजेश का रिंकू की बहन पुतुल से अफेयर चल रहा था. लेकिन उसका रिश्ता रिंकू से तय हुआ था. जब पुतुल ने आत्महत्या करने की धमकी दी तब राजेश के होश ठिकाने आए और उसने सच बोला.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement