Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Bihar Politics के बीच सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बरसात, लोग बोले-कुर्सी का चक्कर है बाबू भैया

Nitish Kumar के एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के साथ आने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. इन मीम्स को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Bihar Politics के बीच सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बरसात, लोग बोले-कुर्सी का चक्कर है बाबू भैया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में कब क्या हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. यहां सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गठबंधन खत्म होने की चर्चा के बीच सीएम नीतीश कुमार  (Nitsh Kumar) राजभवन पहुंचे. बिहार के राज्यपाल फागु चौहान (Phagu Chauhan) से मुलाकात के बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वे सीधा आरजेडी नेता राबड़ी देवी के घर की ओर रवाना हुए. पहले चर्चा थी कि नीतीश कुमार के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी राजभवन जा सकते हैं. 

हालांकि, नीतीश कुमार अकेले ही राजभवन पहुंचे और जेडीयू-बीजेपी गठबंधन के खत्म होने पर मुहर लगा ही दी. अब जैसे ही यह खबर लोगों के बीच पहुंची, सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर मजेदार मीम्स की बरसात हो गई. नीतीश कुमार के एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल के साथ आने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया की जनता का क्या रिएक्शन्स रहा, आइए देखते हैं-

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- टॉयलेट फ्लश में दो बटन क्यों होते हैं? वजह जानकर आप भी कहेंगे- ये तो सोचा ना था  

गौरतलब है लंबे समय से एक-दूजे का साथ निभाते आई जेडीयू और बीजेपी की हाल के कई मुद्दों पर अलग-अलग राय थी. इन मुद्दों में अग्निपथ योजना, जाति जनगणना, जनसंख्या कानून आदि शामिल हैं. देखते ही देखते मतभेद इतना बढ़ता गया कि नतीजा आज आपके सामने है. खैर, अब राजनीति में भले ही जो चल रहा हो लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- ये कैसी दीवानगी! HIV पॉजिटिव प्रेमी को पाने के लिए खुद भी लगाया 'एड्स का इंजेक्शन'  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement