ट्रेंडिंग
वीडियो में आप शिक्षक को कुर्ता-पजामा पहने, एक कंधे पर गमछा डाले गाना गाकर बच्चों को पढ़ाते हुए देखेंगे. बैद्यनाथ बच्चों को बिहार की चौहद्दी सिखा रहे हैं.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ हैरान कर देने वाले तो कुछ इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देख किसी का भी दिन बन जाए. एक ऐसा ही वीडियो इन दिन लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो बिहार के समस्तीपुर का बताया जा रहा है. यहां प्राथमिक कन्या विद्यालय में बैद्यनाथ रजक नाम के एक शिक्षक बच्चों को कुछ इस अंदाज में पढ़ाते नजर आए कि अब चारों ओर उनकी खूब सराहना हो रही है.
वीडियो में आप शिक्षक को कुर्ता-पजामा पहने, एक कंधे पर गमछा डाले गाना गाकर बच्चों को पढ़ाते हुए देखेंगे. बैद्यनाथ बच्चों को बिहार की चौहद्दी सिखा रहे हैं. 2:20 मिनट के इस वीडियो में वे छात्रों को बिहार के चौहद्दी में स्थित नेपाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की खासियत भी बताते नजर आए.
यहां देखें वीडियो-
स्कूल की अंतिम घंटी में खेल और शैक्षिक मनोरंजन (Edutainment) के अंतर्गत प्रा.कन्या विद्यालय मालदह,हसनपुर (समस्तीपुर) के शिक्षक ‘बैद्यनाथ रजक’ ने बच्चों को अनोखे अंदाज में “बिहार की चौहद्दी” सिखाया.. pic.twitter.com/QrRw4E5Lvr
— Educators of Bihar (@BiharTeacherCan) August 31, 2022
यह भी पढ़ें: महिला ने बीच सड़क की मनचले की पिटाई, ऐसी चप्पल बरसाई कि बस पूछिए मत
इस कमाल के वीडियो को @BiharTeacherCan नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे अबतक 61 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही 3 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं. यूजर्स टीटर द्वारा बच्चों को पढ़ाने के इस अनोखे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरीके से बच्चों को मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही उन्हें बेहद आसानी से चीजें याद भी हो जाएंगी.
वीडियो पर कमेंट करते हुए मोहित नाम के यूजर ने लिखा, 'अगर सब टीचर बच्चों को इसी तरीके से पढ़ाएंगे तो वे कभी बोर नहीं होंगे, साथ ही कठिन से कठिन पाठ भी चुटकियों में याद कर पाएंगे' तो वहीं, नेहा नाम की यूजर लिखती हैं, 'काश मुझे भी बचपन में ऐसे ही टीचर मिले होते.'
यह भी पढ़ें: Viral Video: मॉल से पौधा चुराता दिखा बुजुर्ग कपल, लोग बोले - पकड़े गए तो भागोगे कैसे?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.