Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: संभल कर पहनें जूते, कहीं यू फन फैला कर निकल ना जाए सांप

जूते से इतना बड़ा सांप निकला कि देखने वाले भी देखते रह गए. वह एक फुल साइज और फन वाला सांप था. ऐसा कि देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

Viral Video: संभल कर पहनें जूते, कहीं यू फन फैला कर निकल ना जाए सांप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बारिश का मौसम है और ऐसे मौसम में सांप बिच्छु निकलना कोई नई बात नहीं है. कीड़े-मकौड़े और सांप-बिच्छु ऐसी किसी भी जगह से प्रकट हो सकते हैं जिसके बारे में आपने सोचा तक न हो. बस इसी बात को ध्यान में रखते एक महिला ने एक वीडियो बनाया. वीडियो में आप देखेंगे कि एक जूते में से सांप निकलता दिख रहा है. यह कोई छोटा मोटा सांप नहीं बल्कि फुल साइज फन वाला सांप है. महिला एक डंडी की मदद से इस सांप को हटाने की कोशिश कर रही है और सांप भी पूरी टक्कर दे रहा है. कई बार वह महिला पर हमला करने के लिए आगे बढ़ता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Photo: बॉस ने अचानक दिया काम, बाइक पर लैपटॉप खोलकर बैठ गया बंदा

वीडियो में महिला कह रही है, दोस्तों इसलिए हम लोगों को अलर्ट करते हैं कि जब भी आप जूते पहनें तो हमेशा झाड़ कर पहनें. आपकी जल्दबाजी या लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है. सांप को हैंडल करने का महिला का अंदाज बता रहा है कि वह प्रोफेशनल हैं. उन्होंने इस चीज की ट्रेनिंग ली हुई है. नहीं तो किसी आम शख्स के लिए इतने बड़े सांप के सामने यूं कॉन्फिडेंट रहना आसान नहीं है. लोग तो छोटे-छोटे सांप से ही घबरा जाते हैं और यह तो सांप को टक्कर दे रही हैं और साथ ही साथ वीडियो मैसेज भी रिकॉर्ड करवा रही हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: हाथों के बल खड़ी होती है और पैरों से तीर चलाती है, यकीन नहीं तो देखें वीडियो 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement