Advertisement

Bhagwant Mann की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे ये मेहमान, सामने आई गेस्ट लिस्ट

पंजाब के सीएम भगवंत मान 7 जुलाई को डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करने वाले हैं. यह शादी बेहद साधारण तरीके से होगी और केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे.

Bhagwant Mann की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे ये मेहमान, सामने आई गेस्ट लिस्ट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज शादी करने जा रहे हैं. यह शादी बहुत ही सादे ढंग से काफी सीमित मेहमानों के बीच होगी. शादी की गेस्ट लिस्ट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मेहमानों में आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, पंजाब कैबिनेट के मंत्री, परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे. 

बताया जा रहा है कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ शादी में शिरकत करेंगे. इनके अलावा दिल्ली से और किसी मेहमान को लेकर अपडेट नहीं है. अब सभी को शादी की तस्वीरों का इंतजार है. शादी सिख रीति रिवाजों से होगी. बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है. वह डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रही हैं. गुरप्रीत पंजाब के राजपुरा की रहने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Marriage: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, कल होगी पंजाब के सीएम भगवंत मान से शादी, जानें पूरी डिटेल

2015 में हुआ था तलाक

भगवंत मान इससे पहले इंदरप्रीत कौर के साथ शादीशुदा थे. साल 2015 में दोनों ने अपनी राहें बदल लीं. इनके दो बच्चे हैं. दोनों अपनी मां के साथ अमेरिका में रहते हैं. हाल में जब भगवंत मान ने चुनाव जीतकर सीएम पद की शपथ ले रहे थे तो दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.  

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री कल करेंगे शादी, समारोह में सिर्फ परिवार के लोग होंगे शामिल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement