Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: हल्दी फंक्शन में भाभी ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, Video देख यूजर्स ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक भाभी ने भोजपुरी गाने पर जमकर कमरिया मटकाई. वीडियो देख यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

Latest News
Viral: हल्दी फंक्शन में भाभी ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, Video देख यूजर्स ने कही ये बात
Add DNA as a Preferred Source

शादियों का सीजन फिर से शुरू हो गया है. ऐसे में शादी वाले घर में नाच-गाना चलता रहते है. सोशल मीडिया पर आपको हर रोज ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे जिसमें रिश्तेदार खुशी से डांस करते नजर आएंगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक भाभी भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. 

वायरल वीडियो 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में हल्दी समारोह के दौरान पीली साड़ी पहनी एक भाभी भोजपुरी गानों पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. इस दौरान भाभी अपनी कमर की लचक से सबको अपना दीवाना बना रही हैं. भाभी के ठुमके देख वहां खड़े सभी लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं.  भाभी ने सिर्फ भोजपुरी गानों पर ही नहीं बल्कि हिंदी गानों पर भी गजब का डांस किया.

ये भी पढ़ें-Viral: 26 जनवरी पर लड़के ने दी ऐसी स्पीच, सरकार से 10-15 दिन की छुट्टी की कर दी डिमांड, देखें Video

वीडियो में भाभी का डांस स्टेप किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लग रहा है. हल्दी में मौजूद अन्य लोग भाभी के इस परफॉर्मेंस पर खूब ताली और सीटी बजाते नजर आए. भाभी के डांस का ये वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

यूजर्स ने किया कमेंट 
वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @tanvijangid88888 से शेयर किया है. इस वीडियो को 40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब ढाई लाख लोगों ने लाइक किया है. वहीं, वीडियो पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने भाभी के डांस को गजब का परफॉर्मेंस बताया. वहीं, दूसरे ने कहा कि इस डांस को देख उसका दिन शुभ हो गया. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement