ट्रेंडिंग
बेंगलुरु के जयनगर में एक महिला ने रैपिडो चालक से एक छोटी सी बात कही, जिसपर वो भड़क गया और उसने बीच सड़क पर महिला को झप्पड़ जड़ दिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया हो रहा है.
बेंगलुरु के जयनगर में रैपिडो बाइक टैक्सी चालक ने एक महिला यात्री को सारेआम चाटा मारा. ये हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला, जो कथित तौर पर एक ज्वेलरी स्टोर पर काम करती है, उसने बीच सवारी से उतरकर लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर गड़ी चालक से बहस की. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ड्राइवर से कहा था, 'भैया बाइक थोड़ा सही से चलाओ, रफ ड्राइविंग मत करो.' बस इस बात पर रैपिडो चालक को गुस्सा आ गया और उसने महिला को इतना जोर से थप्पड़ मारा की वो नीचे गिर गई.
दोनों के बीच बातचीत न हो पाने के कारण बहस बढ़ गई. वह केवल अंग्रेजी बोलती थी जबकि बाइख चालक केवल कन्नड़ बोलता था. स्थिति तब और बिगड़ गई जब महिला ने कथित तौर पर किराया देने और हेलमेट वापस करने से इनकार कर दिया. इसके बाद ड्राइवर ने उसे थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई.
ये भी पढ़ें-VIDEO VIRAL: ‘इतनी गोली मारूंगी कि…’ महिला ने CNG पंप पर तान दी बंदूक, देखें वीडियो
वीडियो में दोनों को पहले बहस करते हुए और आस-पास खड़े लोगों को बीच-बचाव करने के लिए मनाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. यहां तक कि जब उस व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मारा, तब भी किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की. पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्होंने महिला से एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया, लेकिन वह मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी.
BENGALURU: Rapido bike rider slaps customer as she allegedly questions him over rash driving and jumping signal. Incident occurred on June 14th in Jayanagar area of Bengaluru.
Jayanagar police are looking into the case.
INPUT: @Harishup pic.twitter.com/j8IbpvItT0
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) June 16, 2025
हालांकि, कर्नाटक की सड़कों पर बाइक टैक्सियां अब शायद न दिखें, क्योंकि अप्रैल में उच्च न्यायालय ने सरकार को दोपहिया टैक्सियों पर रोक लगाने का निर्देश दिया था. राज्य सरकार ने तब तर्क दिया था कि बाइक टैक्सियां व्यावसायिक वाहनों के रूप में नहीं चल सकतीं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.